Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:दुबई में छिपे आकिब समेत तीन को लुकआउट नोटिस, AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर बहकाता था

    16 hours ago

    2

    0

    बिजनौर का रहने वाला आकिब सऊदी अरब में रहकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने में जुटा था। वह सोशल मीडिया पर AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर युवाओं को प्रभावित करता था। उसकी मंशा देश में बड़े आपराधिक और देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की थी। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया- शुक्रवार को दुबई में रह रहे आकिब, आजाद और दक्षिण अफ्रीका में रह रहे मैजुल की गिरफ्तारी को लेकर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जब आतंकी गतिविधियों में शामिल इस नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ और आकिब से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी शुरू हुई, तो दुबई में रह रहे आजाद ने उबैद मलिक को नेपाल भागने की सलाह दी थी। पढ़ें पूरी खबर… SIR की प्रक्रिया पूरी, अब डीएम-एडीएम के तबादले होंगे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अब जिलों में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उप जिला मजिस्ट्रेट के तबादले किए जाएंगे। एसआईआर के कारण 27 अप्रैल से एसआईआर से जुड़े अफसरों के तबादलों पर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रोक थी। आयोग की विशेष अनुमति से ही तबादले किए जा सकते थे। एसआईआर की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, आगामी दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में जिलाधिकारी बदले जाएंगे। वहीं, अपर जिलाधिकारी और उप जिला मजिस्ट्रेट के भी तबादले किए जाएंगे। जालौन-औरैया हाईवे पर निर्माणाधीन गेट का हिस्सा ढहा, 6 मजदूर घायल, 5 गंभीर जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर शुक्रवार दोपहर यमुना नदी के पुल पर शनगढ़ गांव के पास निर्माणाधीन गेट की एक बीम ढह गई। इससे वहां काम कर रहे 6 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों और अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया। जहां से 5 की हालत गंभीर होने पर औरैया हायर सेंटर रेफर कर दिया है। SDM हेमंत पटेल ने बताया कि शनगढ़ यमुना पुल के समीप जालौन के प्रवेश द्वार का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग गिरने से 3 लोगों को हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। घायलों जिला अस्पताल औरैया में इलाज चल रहा है। दो की हालत सामान्य है। पढ़ें पूरी खबर… IPS केके बिश्नोई और अंशिका का 12 अप्रैल को प्रयागराज में होगा रिसेप्शन आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी के बाद अब उनका रिसेप्शन प्रयागराज में आयोजित होने जा रहा है। यह खास कार्यक्रम 12 अप्रैल को सिविल लाइंस स्थित होटल में रखा गया है, जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रिसेप्शन पार्टी शाम 7 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और परिवार के करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया है। सीएम योगी के भी रिसेप्शन में पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि IPS अंशिका और संभल SP की शादी 29 मार्च को जोधपुर में हुई थी। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई थी। पढ़ें पूरी खबर... रामपुर में जवान की हार्ट अटैक से मौत, एक दिन पहले हाथरस के जवान की भी गई थी जान पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे दो जवानों की दो दिन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक जवान हाथरस का रहने वाला था और दूसरा उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का था। एक जवान की मौत ट्रेन में सोते समय हो गई। दूसरा जवान ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर खड़ा था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। जीआरपी टीम तुरंत सरकारी एम्बुलेंस से जवान को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक जवान का आज हाथरस में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि दूसरे के परिजन रामपुर पहुंच चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत सहारनपुर में गुरुवार देर रात 2 बजे सड़क किनारे टिन शेड लगाकर सो रहे 5 मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। चीखें सुनकर उनके साथी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सभी पांच मजदूरों को बजरी के नीचे से निकाल लिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। 2 घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर-झबरेहड़ा मार्ग पर पुल बन रहा है। मजदूर इसके निर्माण कार्य में लगे हुए थे। मजदूर दिनभर काम करने के बाद रात के वक्त पुल के पास ही सड़क किनारे आराम करते थे। सभी मृतक मिर्जापुर के गांव महमूदपुर के रहने वाले हैं। हादसा थाना नागल इलाके में हुआ। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली: पैर में फ्रैक्चर होते ही गिरा, ₹25 हजार का इनामी दूसरा बदमाश भागा लखनऊ में गुरुवार देररात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। उसके खिलाफ कई थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत 20 मुकदमे दर्ज हैं। वह फरवरी में कृष्णानगर में 3 साथियों के साथ 3 घरों में चोरी की घटनाओं के बाद से फरार चल रहा था। घायल हिस्ट्रीशीटर की पहचान उन्नाव के मौरावां थाना के तेहरा रंजीतखेड़ा निवासी विपिन के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विपिन अपने साथी कुलदीप यादव के साथ कानपुर रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर गुरुवार रात करीब ढाई बजे कृष्णानगर के मानसनगर रोड स्थित डूडा कॉलोनी के पास पुलिस ने चेकिंग लगा दी। वहीं पर दोनों आते दिखे जिसके बाद मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दूसरा इनामी बदमाश फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर… फूल बंगला के शुल्क बढ़ोतरी का फैसला वापस, बांके बिहारी मंदिर कमेटी की बैठक में निर्णय बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की 14वीं मीटिंग कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। मीटिंग में 25 प्वाइंट पर चर्चा की गई। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फूल बंगला बनाए जाने के लिए बढ़ाए गए शुल्क को कम करने का निर्णय रहा। इसके अलावा विद्यापीठ से बांके बिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार तक रेलिंग लगाने का निर्णय भी किया गया। जिसके बारे में जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे वह घरों में कैद हो जाएंगे, इसलिए इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में दोस्त ने की थी युवक की हत्या, जमीन पर पटककर मारा; बोला- मेरे हिस्से की शराब पी थी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में रैंकिश की हत्या उसके दोस्त ने की थी। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नंदौली निवासी धनराज उर्फ टाटू के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया- 6 अप्रैल को मैं रैकिंश और नन्दकिशोर के साथ लखनऊ शहर में मजदूरी करने गया था। काम से लौटने के बाद हम तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद नन्दकिशोर अपने घर चला गया। इसके बाद मैंने और रैंकिश ने दोबारा शराब पी। इसी दौरान रैंकिश ने मेरे हिस्से की भी शराब पीने की कोशिश की। गुस्से में आकर मैंने रैंकिश का मोबाइल और पैसा छीन लिया। इस पर हम दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। नशे की हालत में मैंने रैंकिश की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें कफ सिरप माफिया शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, अब दुबई से होगी गिरफ्तारी वाराणसी समेत देश-विदेश में नशीली दवाओं और कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ गुरूवार को बड़ा एक्शन हुआ। अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले सिंडिकेट माफिया शुभम के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इंटरपोल की नोटिस के साथ ही शुभम को खींचकर वाराणसी की पुलिस भारत लाएगी। शुभम की गवाही से ही कफ सिरप केस में माफिया, सपा और भाजपा नेताओं, हिंदूवादी संगठनों समेत अफसरों की मिलीभगत का खुलासा होगा। हालांकि पुलिस इस मामले को दबाकर शुभम को जेल भेजने का प्रयास करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में यमुना में नाव डूबी, 10 पर्यटकों की मौत:इनमें 7 एक ही परिवार के; लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी; सभी पंजाब के रहने वाले
    Next Article
    लखनऊ हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश:पूर्व चीनी नागरिक की भारतीय नागरिकता विवाद पर निर्णय लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment