Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मंत्री राजभर बोले- अखिलेश छुप-छुपकर मुंबई क्यों जा रहे, यूपी के सांसदों को कौन देखेगा?

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर दिखे। उन्होंने X पर लिखा- अखिलेश बाबू छुप-छुपकर मुंबई क्यों जा रहे हैं? अरे, वहां तो केवल दो ही विधायक हैं, वे टूट जाएंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है। यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा? मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने सांसदों को कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ले जाना चाहते हैं, वह हो नहीं पाएगा। उन्होंने लिखा- क्योंकि जैसा मैंने कहा है, सपा में गड़बड़ चल रही है। राजभर का इशारा मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा की ओर था। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की करीबी रुचि वीरा को एक राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था, जिसे लेकर उन्होंने विरोध दर्ज कराया था। इससे पहले, राजभर ने कहा था कि सपा से बगावत तो बागी बलिया का लाल ही करेगा। उनका इशारा बलिया सांसद सनातन पांडेय की ओर था। हालांकि, सनातन पांडेय ने राजभर के दावे को खारिज कर दिया था। दरअसल, महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक शरद पवार की नातिन रेवती सुले और भाजपा नेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी आज विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। चर्चा है कि इसी समारोह में अखिलेश शामिल होने मुंबई जा रहे हैं। गोरखपुर में खून से लथपथ बेहोश मिली 9 महीने की बच्ची, दुष्कर्म की आशंका गोरखपुर में 9 महीने की बच्ची घर से 500 मीटर दूर खेत के पास टिनशेड में खून से लथपथ बेहोश मिली। मां ने बच्ची संग दुष्कर्म की आशंका जताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची की मां ने कहा- देर रात करीब 2 बजे नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। हम लोगों ने रात भर तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। सुबह कुछ लोग खेतों की ओर गए तो टीनशेड के नीचे बेहोश बच्ची दिखी। मामला शनिवार सुबह गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में मुठभेड़ में ड्रग्स स्मगलर अरेस्ट, पुलिस ने पैर में मारी गोली सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी रहमान के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है।पढ़ें पूरी खबर… भोपाल से लापता 6 साल का अंश मथुरा में मिला, तस्वीरों से पहचान भोपाल के एक अस्पताल से लापता हुआ 6 वर्षीय अंश मैना मथुरा में सुरक्षित मिल गया। बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। कई दिनों की तलाश के बाद अंश मथुरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी पातालकोट एक्सप्रेस में मिला। मथुरा जीआरपी ने बच्चे को संरक्षण में लेकर उसकी तस्वीरें भोपाल पुलिस को भेजीं, जिससे उसकी पहचान अंश मैना के रूप में हुई। इसके बाद भोपाल पुलिस की विशेष टीम मथुरा पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को अपने साथ भोपाल ले गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET री एग्जाम-यूपी में मॉकड्रिल जारी:21 जून को प्रदेश में 3.5 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा, बस किराए में 50% छूट
    Next Article
    कानपुर के 105 साल पुराने क्लॉक टावर की सुइयां गायब:आंधी में उड़ गई या चोरी हुई; कपड़ा मंत्रालय जांच में जुटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment