Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में दोस्त ने की थी युवक की हत्या, जमीन पर पटककर मारा; बोला– मेरे हिस्से की शराब पी थी

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में युवक रैंकिश की हत्या उसके साथी मजदूर ने की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि 6 अप्रैल को वह रैंकिश और दो अन्य साथियों के साथ मजदूरी करने गया था। काम से लौटने के बाद तीनों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन बाद में एक साथी नन्दकिशोर घर चला गया। इसके बाद रैंकिश और आरोपी ने दोबारा शराब पी। इसी दौरान शराब को लेकर विवाद बढ़ गया, जब रैंकिश ने आरोपी के हिस्से की भी शराब पीने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें कफ सिरप माफिया शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, अब दुबई से होगी गिरफ्तारी वाराणसी समेत देश-विदेश में नशीली दवाओं और कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ गुरूवार को बड़ा एक्शन हुआ। अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले सिंडिकेट माफिया शुभम के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इंटरपोल की नोटिस के साथ ही शुभम को खींचकर वाराणसी की पुलिस भारत लाएगी। शुभम की गवाही से ही कफसिरप केस में माफिया, सपा और भाजपा नेताओं, हिंदूवादी संगठनों समेत अफसरों की मिलीभगत का खुलासा होगा। हालांकि पुलिस इस मामले को दबाकर शुभम को जेल भेजने का प्रयास करेगी। पढ़ें पूरी खबर... गाजीपुर में मकान में आग लगने से फार्मासिस्ट जिंदा जला, मौत; लाखों की संपत्ति जलकर खाक गाजीपुर में आग लगने से एक फार्मासिस्ट की जिंदा जलकर मौत हो गई। गुरुवार दोपहर एक मकान में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल हो गई और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गई। इसी दौरान किराए के मकान में मेडिकल स्टोर चलाने वाला फार्मासिस्ट गोदाम के अंदर बने बाथरूम में गया हुआ था। आग लगने के बाद वह बाहर नहीं निकल सका और अंदर ही फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला दिलदारनगर बाजार का है। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ में खून से सनी मिली महिला की लाश, हाथ बंधे हुए, सिर पर गहरी चोट के निशान लखनऊ के काकोरी में गुरुवार सुबह एक महिला की खून से सनी लाश मिली। लाश के हाथ बंधे हुए हैं। सिर पर चोट के निशान हैं। लाश पर एक कपड़ा डाला हुआ है जिस पर खून ही खून है। गांववालों ने डेडबॉडी को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है। डेडबॉडी मदारपुर-पुरैना मार्ग पर मदारपुर गांव के बाहर सड़क किनारे खुले मैदान में पड़ी थी। सुबह जब लोग उधर से निकले तो नजर पड़ी। इसकी सूचना फैलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र 30-32 साल थी। उसने नाइट वियर पहन रखे थे। पढ़ें पूरी खबर... इटावा में आबकारी सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, हर महीने मांगता था रुपए इटावा में एंटी करप्शन टीम ने आबकारी विभाग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल तहसीलदार सिंह को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह एक शराब दुकान के लाइसेंसधारक से हर महीने घूस मांगता था। रकम न देने पर लाइसेंस रद्द कराने और छापेमारी कराने की धमकी देता था। शराब दुकान के लाइसेंसधारक उदय प्रताप सिंह ने इसकी शिकायत कानपुर की एंटी करप्शन टीम से की थी। इसके बाद टीम सादी वर्दी में बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय पहुंची। लाइसेंसधारक को केमिकल लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा । जैसे ही तहसीलदार सिंह ने रुपए लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल वर्मा ने बताया- तहसीलदार सिंह 2018 से जिले में तैनात था और वर्तमान में जसवंतनगर सर्किल में कार्यरत था। पढ़ें पूरी खबर... सपा नेता को थैलियम जहर देकर मारने का प्रयास, पत्नी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई FIR वाराणसी के सपा नेता और समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिंह स्वर्णकार को जहर देकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी खुशबू सिंह ने काशी में कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति को दुर्लभ थैलियम जहर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, साल 2025 में एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर संदीप सिंह दो बार गुड़गांव के मेदांता अस्पताल गए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि की। खुशबू सिंह ने बताया कि मेदांता में इलाज के दौरान संदीप की हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल और फिर एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया। थैलियम जहर धीरे-धीरे असर करता है। पढ़ें पूरी खबर… बॉयफ्रेंड संग मिलकर गैंगस्टर पति का मर्डर, कानपुर में 3 बच्चों की मां ने शराब पिलाकर गला घोंटा कानपुर में गैंगस्टर आशीष कुमा शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। वह हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी था। उसकी हत्या के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद ली। हत्या के बाद रात में ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ हमीरपुर रवाना हो गई। अपनी पहचान छिपाने के लिए पत्नी ने नौबस्ता हाईवे से पहले रास्ते में ही झाड़ियों में छिपकर अपने कपड़े बदले। इसके बाद घर पहुंच गई। पुलिस ने चकेरी से लेकर हमीरपुर तक 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को नौबस्ता चौराहे के पास रामादेवी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी फरार है। पूरी खबर पढ़ें पांच सीनियर IAS अफसरों के तबादले; वेटिंग में चल रहीं गुंजन द्विवेदी और राकेश सिंह को चार्ज मिला यूपी सरकार ने बुधवार शाम 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं आईएएस अधिकारी गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक बनाया गया है। वहीं राकेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के सचिव अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात किया गया है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलसचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलसचिव भी बनाया गया है। किसे कहां भेजा गया, देखें पूरी सूची
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक, फोटो-वीडियो लीक:ईरानी हैकर्स ने फैमिली फोटोज और सीक्रेट मीटिंग्स की तस्वीरें वायरल की
    Next Article
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के बाद डाट काली मंदिर आएंगे PM:15 मिनट की विशेष पूजा करेंगे, यूपी-बंगाल के 100Kg फूलों से सजावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment