Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:चंद्रशेखर आजाद ने 42 विस क्षेत्रों के प्रभारी बनाए, इनमें 20-SC, 37 OBC नेताओं की घोषणा

    11 hours ago

    1

    0

    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी चीफ चन्द्र शेखर आजाद ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर अमरोहा, अयोध्या और बाराबंकी की 42 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें प्रभारियों में एससी, ओबीसी और मुस्लिम समुदाय के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। 42 विधानसभा प्रभारियों की सूची देखें रविकिशन बोले- राहुल-अखिलेश उल्टा लटकें, तब भी कुछ नहीं होगा:गोरखपुर में कहा- 2027 में बुरी तरह हारेंगे; ब्राह्मण उनके बहकावे में नहीं आएंगे गोरखपुर में भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चाहे जितना जोर लगा लें, उल्ट लटक जाएं, लेकिन उनका कोई दांव चलने वाला नहीं है। रवि किशन ने कहा कि विपक्षी दल 2027 के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारेंगे। भाजपा को हराने के लिए विपक्ष ब्राह्मणों और पिछड़ों को लेकर बयानबाजी कर रहा है, लेकिन इससे उसे कोई फायदा नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई में पति ने पत्नी को गोली मारी: तमंचे से फायर झोंका, परिवार ने रोका तो धमकाया हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में सोमवार 21 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे पति ने अपनी पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से महिला घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति गंभीर यादव मौके से भाग गया। घायल साधना को परिजन एंबुलेंस से हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से उसे लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोइलहा गांव के रहने वाले गंभीर की शादी करीब 15 साल पहले सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव की साधना से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें 14 साल की काजल, 11 साल का रौनक और 4 साल की रूही शामिल हैं। गंभीर और साधना बच्चों के साथ अलग रहते थे। पूरी खबर पढ़ें सोनभद्र में हिंडाल्को के दो कर्मियों को ट्रक ने रौंदा, बाजार से घर लौटते वक्त गई जान, ड्राइवर हिरासत में सोनभद्र में रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार हिंडाल्को के दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों युवक हिंडाल्को में ठेकेदार के नीचे एक साल से प्लंबिंग काम करते थे। दोनों के गांव के बीच दूरी एक किमी की है। दोनों अपने घर से काम करने एक साथ आते-जाते थे। मामला जिला मुख्यालय से 85 किमी दूर दुद्धी कोतवाली क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें लखनऊ में बॉन्डेड डॉक्टरों ने डिप्टी सीएम का आवास घेरा: बोले-14 महीने से अधिकार के लिए कर रहे संघर्ष लखनऊ में सोमवार को बॉन्डेड डॉक्टरों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया। डॉक्टरों ने वेतन में असमानता के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने कहा कि 2 सितंबर को डिप्टी सीएम ने बारिश में भीगते हुए उनकी मांगें पूरी करने का वादा किया था। इसके 19 दिन बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बार-बार लखनऊ आ रहे हैं। आज भी डिप्टी सीएम को उनका वादा याद दिलाने आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सभी के पास समान MBBS डिग्री और बॉन्ड है। सेवा भी समान है, लेकिन वेतन अलग-अलग दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के CHC, PHC और दूसरे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात डॉक्टरों को करीब 50 से 55 हजार रुपए महीने मानदेय मिल रहा है।पूरी खबर पढ़ें लखनऊ में AIIMS पटना के संस्थापक निदेशक से साइबर फ्राड: बिना OTP शेयर किए खाते से उड़े 3 लाख लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में एम्स पटना के संस्थापक निदेशक से साइबर फ्राड का मामला सामने आया है। वह वर्तमान में प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के ऑर्थोपेडिक प्रोफेसर डॉ गिरीश कुमार सिंह (72) हैं। साइबर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 3 लाख 22 हजार 408 रुपए उड़ा दिए। पीड़ित डॉ गिरीश कुमार सिंह निवासी एल्डिको एम्परर, डॉ. बैजनाथ रोड, निशातगंज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके इंडियन बैंक के खाते से 3 जुलाई 2026 से 15 सितंबर 2026 के बीच कई अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए यह रकम निकाली गई। पूरी खबर पढ़ें मुरादाबाद मेयर के भाई ने निर्यातक पर दर्ज कराई FIR:कहा-इकबाल शम्सी से मेरी जान को खतरा मुरादाबाद में महापौर विनोद अग्रवाल के भाई और फाइव स्टार होटल हॉलीडे रीजेंसी के मालिकों में से एक महेश अग्रवाल ने निर्यातक इकबाल शम्सी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला 26 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। मझोला पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महेश अग्रवाल की शिकायत के मुताबिक, मुरादाबाद इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड (MIDPL) सरकारी परियोजना से जुड़ी कंपनी है। इसका संचालन निर्यातकों की एक टीम करती है। शिकायत में कहा गया है कि निर्यातक इकबाल शम्सी कंपनी के बैंक खातों का प्रबंधन देखते हैं। पूरी खबर पढ़ें सहारनपुर में नौकरी के नाम पर 16.75 लाख की ठगी:फर्जी आईकार्ड और फोटो दिखाए सहारनपुर में राष्ट्रपति भवन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही युवती और उसकी ममेरी बहन से 16.75 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी फोटो और आईकार्ड दिखाकर परिवार को भरोसे में लिया। अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। नौकरी नहीं लगी तो रकम वापस मांगने पर धमकी देने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर कुतुबशेर थाने में 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 14 जिलों में 42 से 75% कम बारिश:ललितपुर में पुल डूबा, उन्नाव में नाव चल रही; बाराबंकी में गड्‌ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत
    Next Article
    कानपुर में ओवैसी बोले-कैंट सीट से AIMIM प्रत्याशी लड़ेगा;VIDEO:55 मिनट तक कब्रिस्तान और अस्पताल पर बोले, कहा- चुनाव में फिर आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment