Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी का बांदा लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 45.6°C:राजस्थान में धूल भरी आंधी चलेगी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं; उत्तराखंड-हिमाचल में ओले गिरेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच चल रहा है। मंगलवार को भी यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 45.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.3°C, महाराष्ट्र के अकोला, वर्धा और अमरावती में 45°C से ज्यादा तापमान रहा। भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए प्रयागराज में जगह-जगह वाटर ATM लगाए गए हैं। ओडिशा में लू सेंटर बनाए जा रहे हैं। इन सेंटर पर यात्रियों को ठंडा पानी और ग्लूकोज दिया जाएगा। इधर, IMD के मुताबिक बुधवार से यूपी, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हीटवेव से राहत की उम्मीद है। यहां 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। हरियाणा में मंगलवार से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। दिल्ली में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे तापमापन में गिरावट हुई। मंगलवार को यहां तापमान 44°C था। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल-उत्तराखंड में ओले-बारिश का अलर्ट है। इससे चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ सकता है। वहीं 17 राज्यों में भी आंधी-बारिश हो सकती है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 अप्रैल: 1 मई: देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें मिजोरम में बारिश-लैंडस्लाइड से 77 घर क्षतिग्रस्त, कई स्कूल बंद मिजोरम में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश, आंधी और लैंडस्लाइड के कारण चार जिलों में 77 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आइजोल में 39 और लुंगलेई में 31 घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि सियाहा और कोलासिब जिलों में भी नुकसान की खबर है। इसके अलावा कई स्कूल बिल्डिंग, चर्च हॉल, अस्पताल, आंगनवाड़ी और एक लाइब्रेरी भी डैमेज हुई है। भारी बारिश के चलते राज्य के नौ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: जयपुर-अलवर में बारिश, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; कोटा में गर्मी से स्कूटी में आग राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट हुई है। कई शहरों का तापमान 5°C तक गिर गया। जयपुर, दौसा और अलवर में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई। आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। कोटा में मंगलवार को गर्मी की वजह से एक स्कूटी में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: खजुराहो में तापमान 44.8°C पहुंचा, भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन; आज 15 जिलों में लू का अलर्ट प्रदेश में मंगलवार को खजुराहो में सबसे ज्यादा गर्मी रहा, यहां पारा 44.8°C पर पहुंच गया। भोपाल में 43.6°C तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आज ग्वालियर, श्योपुर और मुरैना समेत 15 जिलों में लू का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में 142 सीटों पर वोटिंग जारी:सुबह 5.30 बजे से ही वोटर्स की लंबी कतारें लगीं; भवानीपुर में ममता-सुवेंदु में मुकाबला
    Next Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिसे खुजली, कल दरबार आ जाए:अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने 10 नाम बताने की चुनौती दी; कहा- बदले में 80 लाख देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment