Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 9 जिलों में बारिश, 24 में हीटवेव अलर्ट:प्रयागराज-सोनभद्र में बरसात, 25 जून तक मानसून की एंट्री के आसार

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज यानी शनिवार को 24 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सहारनपुर, आगरा और झांसी समेत 9 जिलों में बारिश की संभावना है। सुबह-सुबह सोनभद्र में तेज बारिश हुई। इसके अलावा, ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस का एहसास हो रहा है। उधर, प्रदेश में मानसून लेट हो गया है। यूपी-बिहार बॉर्डर तक पहुंचने के बाद मानसून 5-6 दिनों से महराजगंज के पास ठहरा हुआ है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 23 जून से मानसून आगे बढ़ना शुरू करेगा। अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो 25 जून तक यूपी में मानसून की एंट्री हो सकती है। IMD के मुताबिक, दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि, इससे गर्मी कम नहीं होगी। उमस बढ़ेगी। पूर्वी और बुंदेलखंड के कई जिलों में गर्म हवाएं चलने और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। इससे पहले, शुक्रवार देर रात प्रयागराज के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई। सुबह फर्रुखाबाद और कानपुर में एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गर्मी की बात करें तो बांदा 44.2°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वाराणसी 43.0°C के साथ तीसरे नंबर पर रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मौसमी गतिविधियां फिलहाल छिटपुट स्तर तक सीमित हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार जरूर हैं, लेकिन इससे गर्मी और बढ़ेगी। 24 जून तक पारा लगातार बढ़ता रहेगा। लू की स्थिति और गंभीर होगी। मानसून की रफ्तार भी धीमी है। फिलहाल मानसून की एंट्री के हालात नहीं बन पाए हैं। मानसून के लिए अभी कम से कम 5 दिन इंतजार करना पड़ सकता है। यूपी में मौसम के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी- चंपत राय पर एक्शन लगभग तय:ट्रस्टी अनिल भी हटाए जा सकते हैं, SIT आज लखनऊ लौटेगी, योगी को सौंपेगी रिपोर्ट
    Next Article
    अयोध्या में SIT ने पूछा- हार, चरण पादुका किसे दी:महंत बोले- टिन्नू को दिए; चांदी की ईंट देने वाले कारोबारी ने सच्चाई बताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment