Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 8 जिलों में आज APO प्री परीक्षा:182 पदों के लिए 93420 हजार रजिस्ट्रेशन, 3 लेयर में जांच के बाद मिली एंट्री

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 2025 प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को प्रदेशभर में आयोजित हो रही है। 182 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में 93,420 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा प्रदेश के 8 जिलों- अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के कुल 210 केंद्रों पर हो रही है। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर 3 लेयर जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी जा रही है। सुबह 8:45 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। प्रयागराज में 31 केंद्रों पर 12,780 अभ्यर्थी शामिल प्रयागराज जिले में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12,780 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 31 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन 8:45 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। देर से पहुंचने वालों को बाहर ही रहना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जदयू नेता केसी त्यागी ने रालोद ज्वाइन किया:दिल्ली में किसानों की गोष्ठी में ढोल-नगाड़ों से जयंत चौधरी का स्वागत
    Next Article
    बाउंसर ने लोड कर गन दी...कैमरामैन को मार दी गोली:कलश यात्रा में 4 गनमैन लेकर पहुंचे साधु ने की फायरिंग; चेहरा सामने, लेकिन FIR अज्ञात पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment