Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट:20 बीघा जमीन नदी में समाई; अस्पताल में कोबरा निकला, नहर में बहा युवक

    11 hours ago

    2

    0

    यूपी में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। अगले 12 से 24 घंटे में राजस्थान के रास्ते मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। शनिवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज समेत ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। आज 31 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में लगातार हुई मानसूनी बारिश से उफनाई नदियों का जलस्तर अब घटने लगा है। गोंडा में घाघरा नदी का पानी कम होने से 25 गांवों से बाढ़ का पानी उतर गया है, जबकि 10 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 8,000 की आबादी प्रभावित है। कटान के कारण लगभग 20 बीघा खेती वाली जमीन नदी में समा गई है। काशी में गंगा का जलस्तर घटने से घाटों की सीढ़ियों से पानी उतर गया है। घाट पर कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रहा है। बाराबंकी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की OPD में गुरुवार देर रात एक कोबरा सांप निकला। मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पीलीभीत में शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 19 साल का एक युवक नहर के तेज बहाव में बह गया। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- हिमाचल प्रदेश के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ अरब सागर से नमी वाली हवा खींचकर यूपी की तरफ बढ़ा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल के जिलों में दिख रहा है। इसलिए वहां हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। हालांकि, पश्चिमी और मध्य यूपी में अब बारिश धीरे-धीरे कम और कमजोर होने लगी है। आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? देखिए- मानसूनी सीजन में अब तक 4% कम बारिश यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रांस में स्मार्ट चश्मे से महिलाओं की रिकॉर्डिंग पर जांच:बिना इजाजत वीडियो सोशल मीडिया पर डाले; पिछले साल मेटा के 70 लाख चश्मे बिके
    Next Article
    लखनऊ में बिल्लियों को बोरे में भरकर फेंका:लंगूर को खंभे से बांधा, एनजीओ ने किया रेस्क्यू; मुकदमा दर्ज करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment