Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कल से 3 दिन और बिगड़ेगा मौसम, पूरे प्रदेश में बारिश-ओले गिरेंगे

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश से मौसम बदल गया है। सोमवार सुबह लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में सर्द हवाओं से ठंड का एहसास हुआ। धूप बेबसर रही। आज 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी चलने और ओले गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 48 घंटे में हुई बारिश से पारा प्रदेश का पारा 4°C तक लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान 42°C से गिरकर 38°C तक आ गया है। आज पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है। कल से 9 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। ओले गिरेंगे। रविवार की बात करें तो काशी-कानपुर समेत 10 जिलों में बारिश हुई। मथुरा-संभल समेत 5 जिलों में ओले गिरे। जालौन में 24 घंटे में दो बार ओले गिरे। सड़क और खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। इससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ। इटावा में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश हुई। बहराइच सबसे गर्म रहा। यहां 38.2°C रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 4 दिन में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत चुकी है। कानपुर में 4, सीतापुर में 3, वाराणसी, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में 2-2 लोगों की जान गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पूरे प्रदेश में आंधी-तूफाल के साथ झमाझम बारिश होगी। ओले भी गिर सकते हैं। हवा की रफ्तार 60 किमी. तक पहुंचेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी। 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की तस्वीरें देखिए- योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर अलर्ट पर रहें सीएम योगी ने कहा है कि बारिश से किसानों को जो नुकसान हो रहा है, उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा- सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। सुनिश्चित करें कि आपदा का असर किसानों पर कम से कम पड़े। अगर कहीं जान-माल या पशुओं का नुकसान हुआ है, या कोई घायल हुआ है, तो 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाया जाए। ------------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल ने कब और कैसे बनाया परमाणु बम? देखें क्राइम कहानियां में
    Next Article
    बरेली में सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा:भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, सुरक्षाकर्मियों से की धक्कामुक्की, पुलिस ने डंडा लेकर खदेड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment