Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल में बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे:बरेली में रश्मि वर्मा पहले स्थान पर, टॉप 10 में 8 छात्राओं ने बनाई जगह

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार के नतीजों में बेटियों ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है और बेटों को पीछे छोड़ते हुए सफलता का परचम लहराया है। बरेली जिले की मेरिट लिस्ट पर नजर डालें तो टॉप 10 की सूची में 8 छात्राओं ने अपना स्थान पक्का किया है, जबकि केवल 2 छात्र ही इस सूची में जगह बना पाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन से मेधावियों के घरों में जश्न का माहौल है और बेटियों ने अपने परिवार के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन किया है। सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज के नाम रही जिले की मेरिट बरेली जिले के बदायूं रोड स्थित खेरा के सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज ने इस बार इतिहास रच दिया है। जिले की टॉप 10 सूची में शामिल होने वाले मेधावियों में से 6 छात्राएं अकेले इसी कॉलेज से हैं। रश्मि वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 581 अंक प्राप्त किए हैं। 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ रश्मि जिले की टॉपर बनी हैं। उनके बाद इसी कॉलेज की रजनी सिंह और शिवानी ने 579 अंक (96.50%) प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। समान अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहा कड़ा मुकाबला तीसरे स्थान के लिए भी दो छात्राओं के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता ने 600 में से 577 अंक पाकर 96.17 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरी रैंक साझा की है। वहीं, चौथे स्थान पर दामिनी सिंह रहीं, जिन्होंने 575 अंक (95.83%) हासिल किए। खास बात यह है कि जिले की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी रैंक पाने वाली ये सभी छह छात्राएं एक ही शिक्षण संस्थान, सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की हैं, जो कॉलेज के उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है। पांचवीं रैंक पर कई मेधावियों ने जमाया कब्जा जिले की पांचवीं रैंक पर इस बार कई विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। इनमें जनकपुरी स्थित लायंस रोहिल्ला इंटर कॉलेज की छात्रा इकरा कौसर शामिल हैं, जिन्होंने 573 अंक (95.50%) प्राप्त किए। उनके साथ ही श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक और भाव्या ने भी 573 अंक हासिल कर पांचवीं रैंक पाई है। सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज के सुरजीत बाबू भी 573 अंकों के साथ इसी पायदान पर रहे, जो टॉप 10 में शामिल होने वाले जिले के दो लड़कों में से एक हैं। कड़ी मेहनत और अनुशासन से हासिल किया मुकाम ​टॉप 10 में जगह बनाने वाले मेधावियों ने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया था। विद्यार्थियों के अनुसार, वे रोजाना 16 से 18 घंटे तक पढ़ाई करते थे। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने टीवी और मोबाइल से पूरी तरह दूरी बना ली थी। इतना ही नहीं, अपनी एकाग्रता भंग न हो, इसके लिए इन बच्चों ने किसी भी रिश्तेदारी, शादी या पारिवारिक समारोह में जाना भी छोड़ दिया था। इन छात्र-छात्राओं की मानें तो बिना किसी भटकाव के की गई इसी कड़ी मेहनत और त्याग का परिणाम आज उनके बेहतर रिजल्ट के रूप में सामने आया है। देखें टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट आंकड़ों की नजर में बरेली जिले का हाईस्कूल परिणाम इस वर्ष बरेली जिले में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 50,641 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 49,977 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पंजीकरण के आंकड़ों में लड़कों की संख्या अधिक होने के बावजूद सफलता के शिखर पर लड़कियों का दबदबा रहा। पंजीकरण का विवरण: छात्र (रेगुलर): 27,541 छात्राएं (रेगुलर): 22,443 छात्र (प्राइवेट): 485 छात्राएं (प्राइवेट): 172 कुल सम्मिलित परीक्षार्थी: 49,977 (27,528 छात्र और 22,449 छात्राएं) कड़ी निगरानी और पारदर्शिता के बीच संपन्न हुई परीक्षा प्रशासन ने इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए बेहद सख्त इंतजाम किए थे। पूरे बरेली जिले को सात जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया था। सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी और 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बीच 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षाएं आयोजित की गईं। मूल्यांकन कार्य भी समय सीमा के भीतर 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था, जिसके बाद आज 23 अप्रैल को विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ और नतीजे घोषित कर दिए गए। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक:- क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    'माइनस 6 डिग्री तापमान के बीच महादेव की जय-जयकार', केदारनाथ धाम से आंखों-देखी
    Next Article
    घायल महिला को गोद में उठाकर पुलिस ऑफिस पहुंचे परिजन:2 दिन पहले पति ने किया था धारदार हथियार से गर्दन पर हमला, पति गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment