Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी ATS ने सहारनपुर के मौलाना को पकड़ा:ईद पर आंतकी संगठन हिजबुल्ला के समर्थन में तकरीर की, विदेशी कनेक्शन खंगाले जा रहे

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी ATS ने सहारनपुर के एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। वह मेरठ में था। मौलाना ने आतंकी संगठन हिजबुल्ला के समर्थन में बयानबाजी की थी। ईद के दिन देवबंद में युवाओं को भड़काने का प्रयास किया था। नारेबाजी की थी। नारेबाजी के बाद से पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई थीं। जांच के दौरान सामने आया कि घटना के पीछे मौलाना की भूमिका है। उसने सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के जरिए युवाओं को उकसाया और माहौल खराब करने की साजिश रची। गांव थितकी में सभा कर आतंकी संगठन का समर्थन किया सूत्रों के अनुसार, देवबंद के गांव थितकी में ईद वाले दिन एक धार्मिक सभा की। इसमें मौलाना ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्ला के समर्थन में बयान दिया। उसने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं। आरोपी मौलाना हाल ही में ईरान, दुबई, इराक, कतर और ओमान जैसे देशों की यात्रा कर चुका है। उसने ईरान में करीब 5 साल तक रहकर धार्मिक शिक्षा हासिल की है। इस दौरान वह किन लोगों के संपर्क में रहा, किन संगठनों से जुड़ा और उसकी गतिविधियां क्या थीं, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौलाना पहली बार तब खुफिया एजेंसियों के निशाने पर आया था, जब उसने पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित मस्जिद में हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए देवबंद में कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी। मेरठ से देवबंद आ रहा था, रास्ते में पकड़ा गया उसने इस संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। बताया जा रहा है कि एटीएस टीम ने मौलाना को उस वक्त हिरासत में लिया, जब वह मेरठ से देवबंद लौट रहा था। गिरफ्तारी को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। फिलहाल एटीएस और स्थानीय पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। मौलाना के मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट और विदेशी संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-बाप और बेटे का सुसाइड नोट सवालों के घेरे में:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहर से मौत, नहीं मिला कोई रैपर या शीशी
    Next Article
    प्रशिक्षु डिप्टी जेलर के 121वें सेशन की दीक्षांत परेड:लखनऊ में कारागार मंत्री ने ली सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment