Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना पुल से कूदकर युवक ने सुसाइड किया:आत्महत्या से पहले वीडियो में खुद को बताया जिम्मेदार, डेडबॉडी मिली

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में यमुना पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान जयसिंहपुरा के खादर निवासी ओमी जोशी के रूप में हुई है। ओमी ने यमुना में कूदने से पहले एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का खुद को जिम्मेदार बताया था। यह घटना बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीघाट इलाके में हुई थी। बंगाली घाट पर मौजूद लोगों ने युवक को काफी देर तक टहलते देखा, जिसके बाद वह अचानक यमुना पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। ओमी जोशी बुधवार सुबह करीब 10 बजे से लापता थे। परिजनों के अनुसार, ओमी ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो में युवक ने कहा था कि वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है और किसी पर कोई आरोप न लगाया जाए। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। गोविंद नगर पुलिस द्वारा बंगाली घाट पर एक युवक के यमुना में कूदने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे गोताखोरों ने नदी से एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान परिजनों ने ओमी जोशी के रूप में की। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाराहट का नया थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बनाया गया:एसपी ने एक निरीक्षक समेत दो उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
    Next Article
    2014 के बाद गांवों में पहली बार बिजली पहुंची:साध्वी निरंजन बोलीं- राजनीति विकास के मुद्दों पर होनी चाहिए, जनता को भ्रमित करना सही नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment