Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत:27 यात्री घायल, बस 8 फीट पिचकी, SSP बोले- ड्राइवर नहीं, कंडक्टर चला रहा था

    20 hours ago

    2

    0

    मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। खिड़कियां-गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। 65 यात्री सवार थे। हादसा मथुरा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर राया थाना इलाके में हुआ। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया हादसे में बस चालक उपदेश यादव, परिचालक (कंडक्टर), क्लीनर और एक यात्री की मौत हो गई। मृतकों में 3 के नाम पता नहीं चल पाए हैं। बस में सवार 34 यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। ऐसे में कई यात्री टक्कर के बाद सीटों के बीच फंस गए। उन्हें निकालने के लिए बस को गैस कटर से काटा गया। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चला है। SSP ने कहा- कंडक्टर बस चला रहा था, संभाल नहीं पाया शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नियमित ड्राइवर नहीं, बल्कि कंडक्टर बस चला रहा था। बस तेज रफ्तार में थी, जबकि ट्रेलर अपनी लेन में था। कंडक्टर ने बस को अचानक मोड़ दिया। इससे बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। हादसे की 4 तस्वीरें अब सिलसिलेवार तरीके से हादसा समझिए इमरजेंसी गेट का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला फरीदाबाद की रहने वाली प्रीति श्रीवास्तव ने बताया- हम लोग लखनऊ से फरीदाबाद जा रहे थे। साथ में पति और दो बच्चे थे। बस काफी तेज रफ्तार में थी। हादसे से आधे घंटे पहले एक ढाबे पर रुकी थी। कुछ दूर चलने के बाद बस डगमगाने लगी। उस समय कई यात्री सो रहे थे। फिर हादसा हो गया। यात्री अपनी सीटों से गिर गए। पीछे मौजूद इमरजेंसी गेट का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से हमें अस्पताल लाया गया। एक पल के लिए समझ ही नहीं आया कि क्या लखनऊ के रहने वाले घायल जितेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया- हम निदेशालय पंचायती राज में स्टेट लेवल पर काम करते हैं। मेरे साथ रविंद्र और अभिषेक भी बस में थे। हम तीनों लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 3:30 बजे अचानक हादसा हुआ। एक पल के लिए समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे बैठे कई यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हमें लगा कि आगे बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस पूरी तरह भरी हुई थी। घायल सुभान बोले- आगे बैठे यात्रियों को ज्यादा चोट लगी लखनऊ के रहने वाले सुभान ने बताया- मैं अपने मम्मी-पापा के साथ लखनऊ से दिल्ली जा रहा था। हमें दिल्ली में अपनी नानी के घर जाना था। रास्ते में हमारी बस ने पीछे से एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर बहुत तेज थी। बस के आगे बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा चोट लगी। ड्राइवर की भी मौत हो गई। हम लोग पीछे बैठे थे, इसलिए बच गए। घायलों को आगरा रेफर किया, 3 की हालत गंभीर मथुरा जिला अस्पताल के डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया- हादसे में 27 घायल अस्पताल लाए गए। कुछ घायलों को आगरा रेफर किया गया है। कुछ मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्हें भी आगे भेजा जा रहा है। दो-तीन घायलों की हालत गंभीर है। उनकी जांघ (थाई) की हड्डी में फ्रैक्चर है। बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। हादसे की और तस्वीरें देखिए…. ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बदायूं में जाति पूछकर लड़की को खेत में घसीटा:रोते हुए बोली- मेरे साथ रेप हुआ, गांववालों को देखते ही भागे 2 युवक बदायूं में शुक्रवार को 13 साल की एक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के मुताबिक, दोपहर 2 बजे राइस मिल से लौटते समय दो युवकों ने पहले उसकी जाति पूछी। फिर जवाब देते ही मक्के के खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 20 शहरों में आंधी-बारिश, 75 में अलर्ट:पेड़-बिजली गिरने से 7 की मौत; 24 घंटे में मानसून की एंट्री होगी
    Next Article
    राम मंदिर चोरी- अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद:कई कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट; CCTV की निगरानी में तैनात अफसर का 17 साल बाद ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment