Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन:कहा- छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं, बिल वापस लेने की मांग उठाई

    4 hours ago

    2

    0

    देवरिया जनपद के भाटपार रानी क्षेत्र में रविवार को सवर्ण मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने यूजीसी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। यह प्रदर्शन फुलवरिया चौराहा पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व सवर्ण मोर्चा के संस्थापक सदस्य बसंत सिंह बघेल ने किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी बिल छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल से उच्च शिक्षा की स्वायत्तता प्रभावित हो सकती है और शिक्षा का स्वरूप कमजोर होगा। वक्ताओं ने सरकार से ऐसे निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों से व्यापक चर्चा करने की मांग की। सवर्ण मोर्चा के संस्थापक सदस्य बसंत सिंह बघेल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इस बिल को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक संगठन का नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का मुद्दा है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिल को जनविरोधी बताया। इस दौरान ललित दीनानाथ सिंह, रणजीत सिंह, आंचल सिंह अमेठिया, रिपु दमन सिंह, शुभनजय सिंह और अखिलेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहजनवा सीट पर विधायक प्रदीप शुक्ला या कोई और मजबूत:सपा से यशपाल रावत, अनूप पांडेय या कृष्णभान सिंह पहली पसंद, बसपा से किसे चुनेंगे
    Next Article
    तक पर्यटकों की संख्या पर नहीं पड़ा गर्मी का असर:वीकेंड पर 60,000 से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज दीदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment