Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी सरकार पुलिस में 81 हजार पदों पर भर्ती निकालेगी:CM बोले- ये साल युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण, सभी भर्ती टाइम पर होंगी

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वे गुरुवार देर रात पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने कहा- उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 2026-27 बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस एक वर्ष में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, पुलिस मुख्यालय सहित लखनऊ में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर होना चाहिए। सीएम ने अधिकारियों से नतीजे देने वाली कार्यशैली अपनाने और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा है। इन पदों पर निकाली जाएगी भर्ती बैठक में अफसरों ने सीएम को बताया- उपनिरीक्षक, सिपाही, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित कई कैटेगरी में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इनमें से कुछ की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देश दिए कि सभी सीधी भर्तियां पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और तय आरक्षण प्रावधानों के हिसाब से समय पर पूरी कराई जाएं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाने पर जोर दिया, ताकि युवाओं का विश्वास और मजबूत हो सके। सीएम बोले- PRV का रिस्पांस टाइम 6 मिनट, इसे और कम करिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति --------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लीजिए, पूरी तरह गोपनीय है… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- मैं कहूंगा तो इजराइल युद्ध रोक देगा:ईरान बोला- दुश्मनों के सरेंडर करने तक जंग जारी रहेगी; होर्मुज पर UN में आज वोटिंग
    Next Article
    हाथरस में बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट:धारदार हथियारों से हमले में पांच घायल, दो अलीगढ़ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment