Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-TMC के गुंडों के इलाज का समय आ गया:4 मई के बाद सड़क पर पंचर बनाते दिखेंगे, बंगाल में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

    4 hours ago

    1

    0

    बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने नादिया जिले की कल्याणी विधानसभा सीट पर रोडशो किया। इसके बाद वे हुगली जिले की धानेखाली में रैली करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- ममता दीदी बंगाल की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश कर रही हैं। टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं। 23 अप्रैल के मतदान के बाद उन गुंडों में डर पनपने लगा है। 4 अप्रैल को जब नतीजे आएंगे तो टीएमसी के ये गुंडे आप लोगों को सड़क पर पंचर बनाते नजर आएंगे। सीएम योगी के भाषण की बड़ी बातें 1. हर-हर महादेव के नारे से दीदी की सत्ता हिलती है सीएम योगी ने कहा- बंगाल कभी भारत की कल्चरल राजधानी थी। आज जब हम जब हम हर-हर महादेव का नारा लगाते हैं, तो ममता दीदी को लगता है उसकी सत्ता हिल रही है। अगर यहां डबल इंजन की सरकार होती तो बाबा तारकनाथ मंदिर में भी काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरीडोर होता। 2. डबल इंजन सरकार में सड़क पर इफ्तारी बैन सीएम योगी ने कहा- बंगाल में आज ममता दीदी जय श्री राम के नारे से नाराज होती हैं। लेकिन, सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं, इफ्तारी की दावत करवाती हैं। हिंदू पर्व-त्योहार शुरू होने पर कर्फ्यू होता है, सरेआम गोहत्या होती है। लव जिहाद और लैंड जिहाद होता है। इस सब पर टीएमसी मौन रहती है। आज बंगाल इस मौन के खिलाफ मुखर हो रहा है। 2017 के पहले यूपी में भी यही होता था। अब डबल इंजन की सरकार है और राम नाम बोलना पर बैन नहीं होता। हर-हर महादेव के नाम पर बैन नहीं होता, लेकिन सड़क पर इफ्तारी करने पर रोक जरूर होती है। 3. यूपी में राम नाम और हर-हर महादेव की गूंज सीएम योगी ने कहा- आज यूपी में बेटी और व्यापारी सुरक्षित है। गोकशी बंद है। गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। यूपी का बुल्डोजर माफिया की हड्डी-पसली चूर-चूर कर देगा। यूपी में राम नाम और हर-हर महादेव की गूंज है। अब टीएमसी के गुंड़ो का उपचार करने का समय आया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… यूपी में भीषण गर्मी, विंडो AC आग का गोला बनी:काशी में अस्पताल में बाथटब लगाया; कामाख्या एक्सप्रेस का AC फेल, यात्रियों का हंगामा यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। पारा 47°C के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में फीस वृद्धि को लेकर NSUI का प्रदर्शन:कटोरा लेकर मांगी भीख, सिक्के बटोरकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपे
    Next Article
    गाजीपुर मामले पर विश्वकर्मा समाज ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:परिवार को न्याय, दोषियों को सजा और आर्थिक सहायता की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment