Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- सपा के लिए सैफई ही परिवार था:माफिया से अवैध वसूली करवाते थे, निकम्मेपन की वजह से बुंदेलखंड पिछड़ा

    12 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने शनिवार को कहा- सपा सरकार चार बार सत्ता में रही, लेकिन ललितपुर को कुछ नहीं दिया। उनके पास विकास की सोच ही नहीं थी। प्रदेश की 25 करोड़ जनता हमारे लिए परिवार है। उनका विकास और सुरक्षा हमारा दायित्व है, लेकिन सपा के लिए सैफई ही परिवार था। वे सैफई के बाहर निकल ही नहीं सकते। कांग्रेस के लिए दिल्ली का परिवार ही देश था। योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- सपा-कांग्रेस ने हर जिले में माफिया दिए। माफिया उनके लिए अवैध वसूली करते थे। जनता की कमाई पर डकैती डालते थे। गो-तस्करी करते थे। प्रदेश को बंजर बनाते थे। बीमारू राज्य के रूप में यूपी की पहचान बनाते थे। इनके निकम्मेपन के कारण बुंदेलखंड पिछड़ा था और अपने आप को ठगा महसूस करता था। योगी ने कहा- यूपी के अंदर अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। इसी मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। पाकिस्तान दुनिया के सामने त्राहिमाम-त्राहिमाम करने लगा था। हाथ फैलाकर जान की भीख मांग रहा था। यह है- नए भारत की ताकत। योगी दोपहर 12 बजे ललितपुर पहुंचे। सबसे पहले तुवन मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। 1,766 करोड़ की 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। तस्वीरें देखिए- सीएम योगी की 2 बड़ी बातें- 1- पहले ललितपुर के संसाधनों पर मुट्ठीभर लोगों का कब्जा था सीएम ने कहा- आज ललितपुर बदल चुका है। कभी एक कोने में उपेक्षित पड़ा था। पिछली सरकारों की उपेक्षा का दंश झेला था। सड़क और बिजली नहीं थी। माता-बहनों को मिट्टी के घड़े में पानी ढोना पड़ता था। यहां के संसाधनों में लूट होती थी। चंद मुट्ठीभर लोगों का इस पर कब्जा था। 2- विकास से हर व्यक्ति जुड़ेगा, तभी किस्तम बदलेगी सीएम योगी ने कहा- विकास ही जीवन में परिवर्तन लाएगा। हर व्यक्ति को इससे जोड़ना पड़ेगा। तब जाकर किस्मत बदलेगी। अब ललितपुर के पास अपना मेडिकल कॉलेज है। यहां डेढ़ हजार एकड़ में प्रदेश का पहला फार्मा पार्क बनने जा रहा है। इससे हजारों लोगों को नौकरी मिलेगी। अब मुझे अच्छा लगता है कि बहन और बेटियां सिर पर घड़ा लेकर नहीं निकलती हैं। अब हर घर नल योजना के तहत शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए इससे पहले, योगी सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से दतिया गए। पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी और महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव के दर्शन किए। पूजा-अर्चना की। यहां से सड़क मार्ग से ललितपुर पहुंचे। जनसभा के बाद योगी कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर बैठक करेंगे। कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद योगी लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस जाएंगे। दोपहर 2 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से झांसी रवाना हो जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत में बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व; ट्रम्प बोले- ईरान को पैसे नहीं देंगे; यूपी के मंत्री से फिर भिड़े सपा सांसद
    Next Article
    शादी की, गले मिले और जान दे दी:सीतापुर में एक ही दुपट्‌टे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका; 5 महीने बाद होने वाली थी युवती की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment