Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- ममता दीदी सिंहासन खाली करो:BJP आएगी तो बंगाल में लव जिहाद बंद होगा; 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के नारे लगे

    5 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में कहा कि वह ममता दीदी से कहने आए हैं- सिंहासन खाली करो, भाजपा आने वाली है। भाजपा की डबल इंजन सरकार आने पर यहां लव जिहाद और लैंड जिहाद बंद होगा। टीएमसी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा- उसके नेता घुसपैठियों की पैरोकारी करते हैं। सीएम योगी ने कहा- विपक्ष बेटियों को उनका हक नहीं देना चाहता। कल संसद में देश ने सब देखा। जब पीएम मोदी ने बहन-बेटियों के लिए लोकसभा में 33% आरक्षण को 2029 से लागू करने संबंधी संशोधन बिल पेश किया, तो कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों ने उसे पास नहीं होने दिया। यह आधी आबादी का अपमान है। उनके हक पर डाका डालने जैसा है। बहनें इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने कहा- टीएमसी ‘मां, मानुष और माटी’ की बात करती थी, लेकिन संसद में सबने देखा कि ‘मां’ यानी महिलाओं के आरक्षण पर उनका क्या रुख रहा। ‘माटी’ में घुसपैठियों को बसाया जा रहा है और ‘मानुष’ उनकी गुंडागर्दी से भयभीत है। सीएम शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए बंगाल पहुंचे हैं। पहली रैली माथाभांगा में की। सीएम के मंच पर पहुंचते ही ‘बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के नारे लगने लगे। पढ़िए सीएम योगी की प्रमुख बातें… 1- गोरखनाथ मंदिर से यहां का विशेष नाता योगी ने कहा कि बंगाल की धरती ने रामकृष्ण परमहंस जैसा संन्यासी दिया। स्वामी प्रणवानंद की शिक्षा गोरखपुर मठ में 114 वर्ष पहले हुई थी। बंगाल की धरती से ये हमारा रिश्ता है। मैं इस पावन धरा को जिसने भारत की आजादी के लिए और स्वतंत्र भारत में देश की रक्षा करने के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर बलिदान की नई परंपरा दी है। ऐसी धरती को मैं नमन करता हूं। यह भूमि भारत की आस्था, लोककला, संस्कृति, लोकगीत, वीरों के शौर्य और परिश्रमी किसानों की पहचान है। कूच बिहार ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। माथाभांगा उसकी विशेष पहचान का केंद्र है। ठाकुर पंचानन वर्मा, वीर चिला राय, गीता राय बर्मन की ये पावन धरा है। कौन ऐसा भारतीय होगा जो नमन न करना चाहता होगा। 2- पीएम मोदी ने बंगाल के श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा किया योगी ने कहा कि बंगाल की धरती का तेज है... याद कीजिए बंकिम चंद चट्‌टोपध्याय ने वंदेमातरम का मंत्र दिया था। गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर ने राष्ट्रगान दिया। गुरु रविंद्र नाथ टैगोर को पहला साहित्य का पुरस्कार मिला। नेताजी सुभाष चंद बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानी दिए। खुदीराम बोस इसी बंगाल की धरती की देन है। याद कीजिए- यही बंगाल है, जिसने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जन्म दिया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया। 3- 2017 से पहले यूपी का हाल बंगाल जैसा था सीएम ने कहा- 2017 के पहले यूपी का हाल बंगाल की तरह था। वहां पर्व और त्योहार से पहले दंगे शुरू हो जाते थे। महीनों कर्फ्यू लगता था। टीएमसी के पार्टनर सपा और कांग्रेस वहां पुलिस से पिटवाती थी। जुमे के दिन सड़क जाम हो जाती थी। सुबह पांच बजे से मस्जिद की आवाज से लोग परेशान रहते थे। आज यूपी में डबल इंजन की सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार है। यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा, अब सब चंगा। 4- माफिया की संपत्ति लेकर गरीबों के आवास बना दिए योगी ने कहा- यूपी में माफिया की संपत्ति लेकर गरीबों के आवास बना दिए हैं। वहां शुक्रवार के दिन सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाती है। लव जिहाद व लैंड जिहाद बंद है। ये सब कुछ तभी होगा, जब बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार आए। बंगाल के पास अंतिम अवसर है। गो-माता को कटने नहीं देंगे, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। 5- मां का सपना तब साकार होगा, जब बीजेपी की डबल इंजन सरकार बनेगी सीएम ने कहा- मां का सपना तब साकार होगा, जब बीजेपी की डबल इंजन सरकार यहां भी बनेगी। बंगाल की धरती को घुसपैठियों की नहीं, मां दुर्गा, मां काली व मां सिद्धेश्वरी की धरती है। 2017 से पहले यूपी में राम भक्तों पर गोली चलती थी। डंडे चलते थे। आज वहां भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। टीएमसी सहित कोई भी दल नहीं रोक पाया। डबल इंजन की स्पीड का मुकाबला ये दल नहीं कर पाएंगे। 6- अब यूपी में कांवड़ यात्रा निकलती है, दंगे नहीं होते योगी ने कहा- यूपी में कांवड़ यात्रा निकलती हैं तो चार-चार करोड़ लोग शामिल होते हैं। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है। 2017 के पहले कांवड़ यात्रा नहीं निकलने देते थे। कहते थे कि दंगे हो जाएंगे। मैं सरकार में आया तो कहा कि ये सब नहीं चलेगा। कावड़ यात्रा निकलेगी और दंगे भी नहीं होंगे। मैं आप सबको बोलने के लिए आया हूं। ममता दीदी को बोलना चाहता हूं कि सिंहासन खाली करो, बीजेपी आने वाली है। --------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे:चिट्‌ठी में लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाश है झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र, डाक के जरिए भेजा गया। इसमें लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन से गिरी महिला के दोनों पैर कटे:हाथरस के दयालपुर फाटक के पास हादसा, हालत गंभीर
    Next Article
    इंस्पेक्टर ने 8 मिनट में 100 बार भद्दी गालियां दीं:कौशांबी में थाने में पत्रकार को 2 दिन तक बैठाए रखा; पीड़ित बोला- रोज लाठी से मारते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment