Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे:नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया

    18 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सीएम योगी ने सोमवार को कहा- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दी है। सपा को सनातन से बैर है। राम का नाम लेने से उन्हें उतनी ही चिढ़ होती थी, जितनी बाबर को थी। इसलिए आपको ही सब तय करना है। बाबर के अनुयायियों का जवाब केवल बजरंगबली ही दे सकते हैं। हनुमान भक्त ही ये काम कर सकते हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीएम योगी की तारीफ की। उन्होंने कहा- पहले यूपी में दंगे होते थे। अब कानून का राज है। पहले पहचान का संकट था, युवाओं से भेदभाव होता था, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। अब विकास यूपी की पहचान बन गया है। सीएम योगी ने यूपी को उत्तम प्रदेश बना दिया है। 2 दिन के पश्चिमी यूपी के दौरे पर मेरठ पहुंचे नितिन नवीन सुभारती यूनिवर्सिटी में शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- योगी ने यूपी की तस्वीर बदलने का काम किया। जब उनके काम को लेकर आप लोग जनता के बीच जाएंगे तो विरोधी भी आपसे नजर नहीं मिला पाएंगे। देखिए तस्वीरें… नितिन नवीन की 3 बड़ी बातें- 1- जिन्होंने परिवार के बारे में सोचा, वो दलितों की बात कर रहे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- एक समय था, जब यूपी में भय का वातावरण था, लेकिन आज भाजपा सरकार में भरोसे का वातावरण है। सीएम योगी के राज में कानून का राज है। यहां विकास रुक गया था, लेकिन आज यूपी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ये आज पिछड़ों और दलितों की बात करते हैं, लेकिन इन्होंने अपने परिवार के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचा। आज संत रविदास जी की 650वीं जयंती भी हम मना रहे हैं। कांग्रेस के लोग सिर्फ अपने परिवार के लोगों का जन्मदिवस मनाते थे। मैं इन बातों को इसलिए बता रहा हूं, क्योंकि जो खेल खेलने का प्रयास आज फिर से किया जा रहा है, उसे खत्म करना है। यूपी के विकास रथ को रुकने नहीं देना है। 2- 2017 से पहले यूपी में कुछ लोग नल की टोंटी चुरा लेते थे नितिन नवीन ने कहा- आज योजनाएं गरीब को देखकर बनाई जाती हैं, धर्म-समाज को देखकर नहीं। 2017 से पहले यूपी में कुछ लोग नल की टोंटी चुरा लेते थे। आज वही युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने का सपना दिखा रहे हैं। जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार के भविष्य की चिंता की है, वे यूपी के युवाओं की चिंता नहीं कर सकते। 3- पहले कांवड़ियों को रोकने का प्रयास होता था भाजपा अध्यक्ष ने कहा- आज नए-नए एक्सप्रेस-वे यूपी की पहचान बन रहे हैं। यूपी की विरासत को भी मिटाने का काम यहां की सरकार कर रही थी। कांवड़ियों को रोकने का प्रयास होता था, रामनवमी को रोकने का प्रयास होता था। ऐसा करने वालों को यूपी की जनता ने करारा जवाब दिया। अब सीएम की 3 बड़ी बातें- 1- ये फिर जातीय आधार पर बांटेंगे, हमें ऐसा नहीं होने देना है सीएम योगी ने कहा कि ये दंगाइयों के सामने घुटने टेकते थे। दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलवाकर सम्मानित करते थे। ये फिर से समाज को जातीय आधार पर बांटेंगे। महापुरुषों को जाति के आधार पर बांटने का पाप करेंगे। हमें इस विभाजन को नहीं होने देना है। 2- सपा, बसपा, कांग्रेस ने परिवारवाद-जातिवाद की बीमारी दी योगी ने कहा- सपा, बसपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश को परिवारवाद-जातिवाद की बीमारी दी। बीमारी देने के बाद सत्ता उनके लिए शोषण और परिवारवाद को बढ़ाने का जरिया बन गई। देखा-देखी यह बीमारी आगे बढ़ती गई। फिर यह होने लग गया कि ‘साहब, मेरा क्या? मेरा क्या?’ राजनीति में यह विषय महत्वपूर्ण हो गया। राजनीतिक दलों के लिए यह मुद्दा प्रासंगिक हो गया कि राजनीति में आने का मतलब अपना उल्लू सीधा करना है। अपने हितों को साधना है। इसके लिए येन-केन-प्रकारेण जो कुछ भी करना हो। लेकिन भाजपा ने कहा कि ‘मुझे क्या’ नहीं। मुद्दा इस पर होना चाहिए कि मैं अपने देश के लिए क्या कर रहा हूं। व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर राष्ट्र। भाजपा कहती है कि मेरा सब कुछ देश के लिए होगा। 3- अब कोई कट्टा-बंदूक की राजनीति नहीं कर सकता योगी ने कहा- जो लोग आपकी विरासत को कोसते हैं, सनातन को कोसते हैं। इन लोगों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी। हमने कहा था कि कांवड़ यात्रा को कोई रोक नहीं सकता है। कांवड़ यात्रा चलेगी, धूमधाम के साथ चलेगी। आपको मालूम है कि मैं स्वयं आता हूं। कांवड़ यात्रा में भाग लेता हूं। पुष्प वर्षा भी करता हूं। ये सनातन के प्रतीक हैं। अब कोई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रोक नहीं लगा सकता। कोई अब कट्टा और बंदूक की राजनीति यहां नहीं कर सकता। समर्थक बुलडोजर पर चढ़े, ढोल बजाया, 25 जेसीबी से फूल बरसाए नितिन नवीन के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटली में बुर्का और नकाब पर बैन लगेगा:अभी दुनिया के 24 देशों में रोक; स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी कम होगी
    Next Article
    आगरा में गणेश पंडाल के बाहर भिड़े युवक, पथराव:लड़की के साथ देखकर थप्पड़ जड़े तो 25 दोस्तों को बुलाकर हमला किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment