Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-हमारे यहां सड़कों पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता:दंगाइयों की संपत्ति गरीबों में बांट देते हैं; असम में दो रैलियां कीं

    5 hours ago

    2

    0

    'हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि राम तो हुए ही नहीं। कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया। लेकिन, भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। किसी धर्म से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। अगर किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों और दलितों में बांट दी जाती है।' ये बातें सीएम योगी ने असम में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को कहीं। उन्होंने यहां दो रैलियां कीं। इनमें बरपेटा से एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास और बरछला सीट पर विटुबरन शर्मा के लिए वोट देने की अपील की। सीएम योगी की बड़ी बातें पढ़िए… 1. कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारा योगी ने कहा- डबल इंजन की सरकार विरासत का सम्मान करती है। यह केवल डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां काम कर के दिखाया है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के लिए आंदोलन चलता था, असम से भी लोग आते थे। हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस कहती थी कि राम तो हुए ही नहीं। कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया है। लेकिन, भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया है। 2. कांग्रेस-UDF की साजिश नाकाम करनी है कांग्रेस और यूडीएफ ने असम की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया। घुसपैठियों की एंट्री करवाकर यहां की डेमोग्राफी को बिगाड़ने का काम किया। असम के लोगों के मकान, जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास किया। विकास और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। असम में घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर कराने की व्यवस्था की जा रही है। यहां विकास के बड़े-बड़े काम देखने को मिल रहे हैं। एनडीए का संकल्प है कि असम को लैंड जिहाद और लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे, यहां घुसपैठ नहीं होने देंगे। कांग्रेस और यूडीएफ की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। 3. यूपी दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और माफिया मुक्त है यूपी में बीते 9 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज यूपी दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और माफिया मुक्त है। वहां विकास कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। असम में पहले गरीब का राशन विदेशी घुसपैठिया खा जाते थे। ये घुसपैठ कांग्रेस कराती थी। कांग्रेस दंगा कराती थी, लेकिन भाजपा दंगाइयों को सबक सिखा रही। भाजपा की सरकार जहां भी आई है, ऐसी ही शांति, सुरक्षा और समृद्धि आई है। पहले यूपी में महीनों तक कर्फ्यू लगता था। जो काम 500 साल में नहीं हो पाया। आज देखिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। 4. UDF असम में घुसपैठ की जननी है कांग्रेस या यूडीएफ के लोगों को जब भी अवसर मिला, उन्होंने भारत और भारतीयता का लगातार अपमान किया है। यूडीएफ तो असम में घुसपैठ की जननी है। कांग्रेस उनके दम पर सरकार बनाना चाहती है। असम की संस्कृति को नष्ट करना चाहती है। लेकिन, एनडीए की डबल इंजन सरकार असम की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित और संरक्षित रखने का काम कर रही है। 5. मोदी ने जो कहा, वो करके दिखाया देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो कहा करके दिखाया है, मोदी जितनी बार पूर्वोत्तर में आए हैं, कांग्रेस का कोई पीएम नहीं आया होगा। मोदी ने 36 यात्रा कीं, तब यहां सुशासन और सुरक्षा का माहौल बना है। ------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव ट्राइंगल, साजिश और दफन लाश! रायपुर में बड़ा खुलासा, नाबालिगों समेत 5 पकड़ाए
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- ये अमृतकाल नहीं, सनातनियों का संकटकाल है, हम गांव-गांव अंबेडकर जयंती मनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment