Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ये मेरी गर्लफ्रेंड है, मेरे साथ जाएगी:अंबेडकरनगर में प्रेमी ने दुल्हन की गाड़ी रोकी, जमकर बवाल काटा; खाली हाथ घर लौटा दूल्हा

    5 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की गाड़ी को प्रेमी ने बीच रास्ते में रोक लिया। प्रेमी ने कार के आगे अपनी बाइक लगाई और दरवाजा खोलकर दूल्हा और दुल्हन को बाहर निकाला। दुल्हन को अपनी ओर खींचते हुए बोला- ये मेरी गर्लफ्रेंड है। ये मेरे साथ जा रही है। इसके बाद प्रेमी ने अपने फोन में दुल्हन के साथ अपनी कई सारी फोटोज दूल्हे को दिखाई और बोला- हम दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन और अपने परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों के पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ। प्रेमी ने दुल्हन के साथ अपने दो साल के रिश्ते की सारी फोटोज परिजनों को दिखाई। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों और प्रेमी को लेकर थाने गई। जहां दिनभर की पंचायत के बाद आपसी समझौते से शादी टूट गई। दूल्हे को बिना दुल्हन के अपने गांव लौट गया। वहीं, दुल्हन अपने मायके वापस चली गई और पुलिस ने शांतिभंग में प्रेमी का चालान कर दिया है। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर रज्जीपुर गांव का बताया जा रहा है। विस्तार से मामला समझिए... अयोध्या के गोसाईंगंज के रहने वाले दिनेश (27) मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। वह अपनी मां और बहन के साथ रहते हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है। दिनेश की शादी 6 महीने पहले अंबेडकरनगर जिले के सैदपुर रज्जीपुर गांव के रहने वाले परशुराम की बेटी महिमा से तय हुई थी। 22 अप्रैल दिनेश बारात लेकर महिमा के घर पहुंचा। विवाह की सभी रस्में खुशी-खुशी संपन्न हुईं। महिमा और दिनेश की शादी हो गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। सात वचन निभाने का वादा किया। गुरुवार सुबह विदाई होनी थी। दिनेश अपनी पत्नी महिमा को विदा करा के अपने घर ले जाने के लिए तैयार था। सुबह विदाई की रस्में हुईं। दोनों परिवार काफी खुश थे। दिनेश अपनी पत्नी महिमा के साथ कार में बैठा और अपने घर अयोध्या के लिए निकल पड़ा। महिमा के घर से कुछ ही किमी दूर एक युवक अपने 6-7 साथियों के साथ आया। उसने कार के आगे बाइक लगाकर और कार रुकवाई। इससे दिनेश डर गया। युवक ने फिर कार का दरवाजा खोलकर दिनेश और महिमा को नीचे उतारा। युवक ने बताया- मेरा नाम रणविजय है। महिमा को अपनी तरफ खींचते हुए बोला, ये मेरी गर्लफ्रेंड है। फिर रणविजय ने महिमा के साथ अपनी कई सारी फोटो दिनेश को दिखाई। बोला- ये मेरे साथ जा रही है। जिसको बताना है बता देना जो करना है कर लेना। हम दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता। दिनेश ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी। करीब 10 मिनट में दुल्हन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बातचीत के दौरान रणविजय ने अपने मोबाइल में महिमा के साथ पिछले दो साल के संबंधों के सबूत और कुछ निजी फोटो दिखाए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दिनेश ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। कई घंटे चली पंचायत में प्रेमी और दुल्हन के रिश्ते की बात सामने आई। इसके बाद दूल्हे दिनेश ने महिमा को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों की सहमति से शादी तोड़ दी गई। साथ ही, शादी में दिया गया सामान और लेन-देन वापस करने का फैसला हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रेमी रणविजय का शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की। इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर लौट गए। अलीगंज कोतवाल भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर पक्ष और वधू पक्ष ने थाने के बाहर आपसी समझौता कर लिया था। उन्होंने लिखित में दिया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- बृजभूषण बोले-हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो:2027 या 2029 के चुनाव में दिखा देंगे, अब समझाने का वक्त नहीं ‘आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मुरादाबाद में डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, 3 की मौत, संभल से आए थे
    Next Article
    डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, 3 की मौत:मुरादाबाद में हादसा, संभल से भात न्योतने आया था परिवार; 13 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment