Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक उमर अली बोले- सैकड़ों गांवों में CC रोड बनवाई:हाईमास्ट लाइट लगवाई, कई पुलों का निर्माण जारी; पहाड़ी पानी रोकने के लिए स्थायी नीति जरूरी

    5 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर की बेहट विधानसभा से सपा विधायक उमर अली खान ने अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, अधूरे प्रोजेक्ट्स और भविष्य की प्राथमिकताओं पर खुलकर बात की। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश सवाल-जवाब के रूप में। सवाल: 4 साल में आपने अपने क्षेत्र में कौन-कौन से प्रमुख काम कराए? जवाब: कामों की पूरी लिस्ट है, बताना मुश्किल है। लेकिन सबसे अहम कामों की बात करें तो सड़क सुरक्षा को लेकर हमने फोरलेन की मांग उठाई थी, जहां आए दिन हादसे होते थे। अब वहां काम शुरू हो चुका है और काफी हद तक तैयार भी हो गया है। सवाल: पुल और सड़कों को लेकर क्या प्रगति रही? जवाब: मगनपुरा वाला पुल बहुत जरूरी था, जो पहले बाढ़ में बह गया था। अब वह बनकर तैयार हो चुका है। कूड़ीखेड़ा में भी एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था, वहां पुल की जरूरत थी, जिस पर अब काम चल रहा है और पिलर खड़े हो चुके हैं। लोदीपुर की पुलिया और अब्दुल्लापुर में भी बाढ़ से बह चुकी सड़क-पुलिया को लेकर हमने अधिकारियों से बात की है, वहां भी काम आगे बढ़ रहा है। सवाल: गांवों में विकास कार्यों की क्या स्थिति है? जवाब: सैकड़ों गांवों में CC रोड का निर्माण कराया गया है। साथ ही हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई हैं, जिससे गांवों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई है। सवाल: किसी बड़े मुद्दे को आपने प्रमुखता से उठाया? जवाब:एक बड़ा मुद्दा श्रद्धालुओं की सुरक्षा का था। अचानक आने वाली बाढ़ में लोगों को संभलने का मौका नहीं मिलता, एक महिला श्रद्धालु की मौत भी हुई थी। यह मामला मैंने विधानसभा में उठाया, अब वहां भी काम चल रहा है। सवाल: आपके अनुसार सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण काम क्या है? जवाब: हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई और बाढ़ दोनों हैं। पहाड़ों से पानी तेजी से आता है और गांवों को नुकसान पहुंचाता है, जबकि गर्मियों में पानी की कमी हो जाती है। मेरा मानना है कि इस पानी को रोकने के लिए बांध बनाया जाना चाहिए, जिससे सालभर पानी का उपयोग हो सके। यह हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत है। सवाल: एसआईआर (सर्वे) को आप कैसे देखते हैं? जवाब: सर्वे होना अच्छी बात है, हम इसके खिलाफ नहीं हैं। लेकिन दिक्कत यह है कि सभी अधिकारी उसी में लगे हुए हैं और बाकी काम प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को संतुलन बनाना चाहिए। सवाल: अपने काम को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: यह फैसला जनता करेगी। हमें उम्मीद है कि जनता हमारे काम को देखेगी और 2027 के चुनाव में समर्थन देगी। आगे की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व तय करेगा, हम उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत दौड़:महिला आरक्षियों ने नारी सुरक्षा, सम्मान का संदेश दिया, विधायक और एसएसपी के दिखाई हरि झंडी
    Next Article
    GST अधीक्षकों ने काली कमाई प्रॉपर्टी में खपाई:झांसी से लेकर तेलंगाना तक संपत्ति खरीदी, पढ़िए कितना कैश, गहने, प्रॉपर्टी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment