Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक दुर्गा प्रसाद यादव बोले-कोल ककरहटा पुल बनवाने का प्रयास:बुनकरों को इससे फायदा होगा, जनसेवा और गरीबों की मदद पर फोकस; 9 बार जिताया

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले की सदर विधानसभा से 9वीं बार सपा के विधायक और पूर्व मंत्री रहे दुर्गा प्रसाद यादव का कहना है कि सपा की सरकार ने पहले भी काम किया था। आने वाले दिनों में उससे भी बेहतर काम करेगी। जिले के विकास काम जितने भी हुए हैं, सारे विकास सपा की देन है। सदर विधानसभा में सड़क, नाली, बिजली के साथ-साथ विधायक निधि से मरीजों को इलाज के लिए पैसे देने के साथ जो भी जनता की समस्याएं हैं। उनका समाधान कराने का प्रयास किया गया। यही कारण है कि आजमगढ़ जिले की जनता ने समाजवादी पार्टी को 10 विधायक देने का काम भी किया है। ऐसे में सपा के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के चार वर्ष के कार्यकाल और विकास कार्यों का लेखा-जोखा दैनिक भास्कर ने जानने का प्रयास किया। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 वर्ष के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। हमारा जो कर्म है हम उसे लगातार कर रहे हैं। यही कारण है कि सदर विधानसभा की जनता हमें लगातार चुनने का काम कर रही है। जनता की जो भी छोटी बड़ी समस्याएं आती हैं। उनका निराकरण किया जाता है। इसके साथ ही सदर विधानसभा की जनता को किसी तरह की सड़कों को लेकर समस्या ना हो। ऐसे में सदन में भी जनता की आवाज लगातार उठाने का काम किया जाता है। सवाल: पिछले 4 वर्षों में सबसे बड़ा काम जो आपने कराया हो? जवाब: कोल ककरहटा का पुल जो मुबारकपुर और सदर विधानसभा को जोड़ता है। विधानसभा में प्रमुख सचिव लोक निर्माण और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि धन आवंटित हो जाए। इस पुल के बन जाने से मुबारकपुर और शहर को जोड़ने के लिए तमसा नदी पर पुल बन जाएगा। जिससे बड़ी संख्या में उन बुनकरों को भी फायदा होगा। जो नाव के सहारे सदर विधानसभा से मुबारकपुर जाते हैं। पुल को बनवाने की कार्रवाई चल रही है। सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव का कहना है कि सिर्फ विकास के नाम पर ही वोट नहीं मिलता है। बहुत से ऐसे लोग गरीब हैं जो दवा लेने आते हैं। जिनके पास दवा तक के पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में ऐसे लोगों की लगातार मदद की जाती है और लगातार जनहित की लड़ाई लड़ी जा रही है। यही कारण है कि विगत 9 बार से सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता अपना आशीर्वाद देने का काम कर रही है। सवाल: ऐसा कौन सा काम जिसे आप नहीं करा पाए हैं? जवाब: ग्रामीण अंचल में खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। जिससे बड़ी संख्या में पुलिस और सेना की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को प्रेक्टिस करने में मदद मिलेगी। आज प्रदेश की जनता भाजपा के लोगों से ऊब चुकी है। यह लोग बहकाकर और झूठ बोलकर वोट लेने का काम करते हैं और जनता समझ चुकी है। 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद हमारी सरकार खेलकूद को प्राथमिकता देने का काम करेगी। सवाल: क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं? जवाब: तैयारी चल रही है। वक्त आएगा तो हम आपको बता देंगे। जिस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से घोषणा पत्र आएगा तो पता ही चल जाएगा कि किस तरह की तैयारी चल रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने पहले भी बेहतर काम किया है। और आने वाले दिनों में उससे भी बढ़कर काम किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 4 साल के मासूम से दुष्कर्म:परचून दुकानदार समेत तीन पर केस, एक गिरफ्तार
    Next Article
    अयोध्या के अमानीगंज विकासखंड को 5.45 करोड़ का बजट:सड़क, जल निकासी व पेयजल सुविधाओं पर होगा विशेष जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment