Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक पूजा सरोज बोलीं- 2027 में फिर जीतेंगे:सड़क निर्माण बड़ी उपलब्धि, स्वास्थ्य-शिक्षा अभी भी चुनौती; जनता तय करेगी मेरे काम का नंबर

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ की मेहनगर विधानसभा से सपा विधायक पूजा सरोज का कहना है कि जनता ही उनके कामकाज का सही आकलन कर सकती है। पहली बार विधायक बनी पूजा सरोज ने चार साल में सड़क, नाली और जनसुविधाओं के मुद्दों पर सक्रियता दिखाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कार्यकाल, उपलब्धियों और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। सवाल: पिछले 4 वर्ष के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: यह सवाल मुझसे पूछने के बजाय जनता से पूछा जाना चाहिए। कोई भी व्यक्ति अपने काम का सही आकलन खुद नहीं कर सकता। मैं लगातार जनता की समस्याओं को अधिकारियों से लेकर सदन तक उठाने का काम करती हूं। चाहे जनसुनवाई हो या संगठन का कार्यक्रम, हर जगह सक्रिय रहती हूं। अब यह जनता तय करेगी कि मुझे कितने नंबर देने हैं। सवाल: पिछले 4 वर्षों में सबसे बड़ा काम जो आपने कराया हो? जवाब: हमारा क्षेत्र शहर से दूर होने के कारण पहले काफी पिछड़ा था। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर काम कराया गया। इसके साथ ही कई जरूरतमंद लोगों को राहत कोष से मदद दिलाई गई। रासेपुर-तीतरा मार्ग की हालत बहुत खराब थी और आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। चुनाव जीतने के बाद मैंने इस मुद्दे को सदन में उठाया और संबंधित अधिकारियों से लगातार बात की। अब यह करीब 11 किलोमीटर सड़क बन चुकी है, जिससे लोगों को राहत मिली है। सवाल: ऐसा कौन सा काम जिसे आप नहीं करा पाईं? जवाब: हमारे क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा की बड़ी समस्या है। तरवा में 100 बेड का अस्पताल है, लेकिन उसकी स्थिति ठीक नहीं है। मेहनाजपुर क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, जिससे लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसके अलावा छात्राओं के लिए अलग विद्यालय की जरूरत है। मेरी प्राथमिकता है कि आने वाले समय में यहां छात्राओं के लिए विद्यालय बनवाया जाए, ताकि उन्हें दूर न जाना पड़े। सवाल: क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदार हैं? जवाब: हम लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं। संगठन को मजबूत किया गया है और लोगों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से कई बार बातचीत की गई है। मुझे विश्वास है कि मेहनगर की जनता एक बार फिर आशीर्वाद देगी और 2027 में हमें दोबारा सेवा का मौका मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक नफीस अहमद बोले-विपक्ष में रहकर उठाई जनता की आवाज:2027 में सपा सरकार बनेगी, गोपालपुर में 100 बेड का अस्पताल बनाने की मांग
    Next Article
    लखनऊ में बूथ स्तर तक सुना गया ‘मन की बात’:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-प्रधानमंत्री ने देशवासियों में भरा साहस, विपक्ष पर भी साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment