Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक मंजू त्यागी बोलीं-खुद को 10 में 10 नंबर दूंगी:कहा- मेडिकल कॉलेज का निर्माण सबसे बड़ा काम, 2027 में टिकट की दावेदार हूं

    3 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी की श्रीनगर की विधायक मंजू त्यागी ने अपने कार्यकाल को पूरी तरह सफल बताते हुए खुद को 10 में 10 अंक दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और पुलों के निर्माण जैसे कार्यों को बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी का होगा, लेकिन उन्हें दोबारा मौका मिलने की उम्मीद है। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने विकास कार्यों से आप कितनी संतुष्ट हैं? 10 में से खुद को कितने नंबर देंगी? जवाब: मैं खुद को 10 में 10 नंबर देना चाहती हूं। क्योंकि मैंने पूरे नंबर मिलने वाला काम किया है। सवाल: ऐसा कौन-सा काम है, जिसे आप अपना बड़ा कार्य मानती हैं? जवाब: मेरी विधानसभा में कई बड़े काम हुए हैं, जिन्हें लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है, जो बहुत बड़ा और ऐतिहासिक काम है। सवाल: आपके दो कार्यकाल पूरे होने वाले हैं। ऐसा कौन-सा काम है, जो अभी अधूरा रह गया हो या जिसे आप आगे करना चाहती हैं? जवाब: हमारे सभी काम सरकार और पार्टी के काम हैं। सरकार में रहते हुए काम आसानी से हो जाते हैं। जनता, संगठन और कार्यकर्ता सभी संतुष्ट हैं। जहां तक विकास कार्यों की बात है, पिछले 10 वर्षों में श्रीनगर विधानसभा में सड़कों का चौड़ीकरण हुआ, नई सड़कें बनीं और कीचड़ की समस्या खत्म हुई। शारदा नगर बैराज के पास दो पुलों को मंजूरी मिली और अलीगंज रोड का निर्माण हुआ। सरकार की योजनाओं से गरीब और निचले तबके के लोगों को बहुत लाभ मिला है। जनता का आशीर्वाद ही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम आगे भी लगातार काम करते रहेंगे। सवाल: क्या आप फिर से टिकट की दावेदारी करेंगी? जवाब: मैं वर्तमान में विधायक हूं। पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वही सर्वोपरि होगा। पार्टी ने मुझे 2012, 2017 और 2022 में मौका दिया। अगर पार्टी चाहेगी तो मैं चुनाव लड़ूंगी, और अगर कार्यकर्ता के रूप में काम करने को कहेगी तो वह भी करूंगी। सवाल: आपको क्या लगता है, इस बार आपको टिकट मिलेगा? जवाब: पार्टी महिला सशक्तिकरण को महत्व देती है, इसलिए मुझे विश्वास है कि पार्टी हम पर जरूर भरोसा करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर स्टेशन पर अमृत भारत योजना का निरीक्षण:सांसद-वित्तमंत्री ने धीमी गति पर जताई नाराजगी, बोले-शहरवासियों को मिले सहूलियत
    Next Article
    कानपुर में कल संत निरंकारी समागम:देशभर से पहुंचेंगे अनुयायी; 55 महात्मा और 150 बहनें बना रहीं 1 लाख लोगों का भोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment