Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक कमलाकांत राजभर बोले-हमारी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती:2027 में सपा सरकार आएगी तो विकास काम कराएंगे, बदहाल सड़कों की हालत सुधारी

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ की दीदारगंज विधानसभा से सपा विधायक कमलाकांत राजभर पहली बार विधायक बने हैं। उनका कहना है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में जनता की जो भी समस्याएं आती हैं, उनका समाधान किया जाता है। बड़ी संख्या में बीमार लोगों को विधायक निधि से मदद भी की गई। कई ऐसी बदहाल सड़क थी, जो चलने लायक नहीं थी। इनकी मरम्मत भी कराई। आज हम विपक्ष में हैं, हमारी बहुत सारी मांगों पर सरकार विचार ही नहीं करती है। जो हम डिमांड करते हैं, उसे भी सरकार मना कर देती है। उन्होंने कहा- 2027 के चुनाव में जब प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो जो भी विकास काम अधूरे हैं। उन्हें पूरा कराया जाएगा। कमलाकांत राजभर के चार वर्ष के कार्यकाल और विकास कार्यों का लेखा-जोखा दैनिक भास्कर ने जानने का प्रयास किया। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 वर्ष के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। हमारा काम अपने क्षेत्र की जनता में विकास कार्य करना है। सपा विधायक कमलाकांत राजभर का कहना है कि हमारे पास क्षेत्र की जनता जो भी समस्याएं लेकर आती है। उन्हें पूरा किया जाता है। अपनी विधानसभा में नाली इंटरलॉकिंग विद्युतीकरण और ट्रांसफर की समस्या आती है। उनका समाधान कराया जाता है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में बदहाल सड़के थी। जिनकी मरम्मत कराई गई। जिससे कि आवागमन में किसी तरह की समस्या ना हो। सवाल: पिछले 4 वर्षों में सबसे बड़ा काम जो आपने कराया हो? जवाब: हमारे विधानसभा में मार्टिनगंज के पास महुजा मैं हॉस्पिटल बंद पड़ा था उसे हमने चलाने का काम किया। इसके साथी चार ऐसी सड़के थी जो बहुत जर्जर थी। इन सड़कों में गंभीरपुर से मार्टिनगंज, मार्टिनगंज से फूलपुर, चिट्ठेपुर से नोनारी इसके साथ ही पलथी से बैरिडीह की सड़क जिसकी हालत बदहाल थी की मरम्मत कराई गई। आज हम विपक्ष में है। बहुत सारी मांगे हमारी सरकार नहीं मानती है। और सरकार मना कर देती हैं। लगातार अपनी विधानसभा में बड़ी संख्या में कैंसर के मरीजों को भी विधायक निधि से मदद की गई दो करोड रुपए से अधिक की धनराशि बीमार लोगों को इलाज के लिए दिया गया। और 800 से अधिक लोगों को यह पैसा दिया गया है। सवाल: ऐसा कौन सा काम जिसे आप नहीं करा पाए हैं? जवाब: खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। जिससे बड़ी संख्या में पुलिस और सेना की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को प्रेक्टिस करने में मदद मिलेगी। स्टेडियम बन जाने से बड़ी संख्या में युवक जो तैयारी करते हैं। उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके साथी भर्तीयो के साथ-साथ अन्य स्थानों में भी उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे। सवाल: क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं? जवाब: जनता की समस्याओं को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। 2027 के चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। 2027 में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं जो भी जनता के काम अभी विपक्ष में रहते हुए हम लोग पूरा नहीं कर पाए हैं। उन अधूरे कामों को 2017 में पूरा किया जाएगा। हम आपको पूरा विश्वास दिलाते हैं। कि 2027 में अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोपाल कृष्ण करवरिया की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई:चित्रकूट में रामायण मेला संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित
    Next Article
    सीतापुर में ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध हालत मौत:परिजन और भट्ठा संचालक आमने-सामने, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment