Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक को सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में रोका:कार्यक्रम स्थल का गेट बंद किया, समर्थकों का हंगामा, रात में डीएम से शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के नगर पंचायत गड़वारा में गुरुवार को नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हड़कंप मच गया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य को दोपहर करीब 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रित विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। आरोप है कि उनके पहुंचते ही मुख्य गेट बंद कर दिया गया। मौके पर एसडीएम और अधिशासी अधिकारी जैसे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद गेट नहीं खोला गया। विधायक और उनके समर्थक करीब एक घंटे तक बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इस घटना से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष के परिवार से जुड़े लोगों की दबंगई के कारण हुआ और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जिन नामित सभासदों को शपथ लेनी थी, वे भी बिना शपथ लिए ही वापस लौट गए। इस घटना से आक्रोशित होकर विधायक राजेंद्र मौर्य रात करीब 8 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी आवास पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की। विधायक ने इस घटना को न केवल अपना, बल्कि क्षेत्र की जनता और सरकार की साख का अपमान बताया। विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा, “यह सिर्फ मेरा नहीं, पूरे क्षेत्र की जनता और लोकतंत्र का अपमान है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” यह मामला अब तूल पकड़ चुका है और सभी की नजरें प्रशासन व शासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में किराना दुकानदार से पिस्तौल के बल पर लूट:अहिमाने बाजार में हुई वारदात, पुलिस बोली- लेन-देन का मामला लग रहा
    Next Article
    लखनऊ पहुंची गुजरात की टीम:12 अप्रैल को LSG से खेलेंगे IPL मैच, मोहम्मद सिराज टीम के साथ नहीं आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment