Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में यमुना में एक महिला समेत दो लोग डूबे:नाविकों ने बचाया, लोगों ने की सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग

    8 hours ago

    2

    0

    वृंदावन में यमुना नदी के अलग-अलग घाटों पर बुधवार को महिला समेत दो लोग डूब गए। हालांकि नाविकों की सतर्कता और तत्परता से दोनों की जान बचा ली गई। घटनाओं के बाद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों की पोल खुलती नजर आई। नाविकों द्वारा लोगों को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केशीघाट पर डूबने लगा युवक पहली घटना केशीघाट के पास बने पांटून पुल के समीप हुई। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक अचानक यमुना में डूबने लगा। मौके पर मौजूद नाविकों ने तुरंत नदी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। घटना के समय घाट पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। घरेलू कलह से परेशान महिला ने लगाई छलांग दूसरी घटना बिहार घाट के समीप हुई। यहां घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला को नदी में कूदता देख नाविक तुरंत पानी में उतर गए और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुरक्षा इंतजाम न होने से नाराज लोग दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि घाटों पर पुलिस की नियमित निगरानी और सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। स्थानीय नाविक बलवीर ने बताया कि यमुना में डूबने की दोनों घटनाओं में नाविकों ने समय रहते लोगों को बचा लिया। उन्होंने कहा कि नदी किनारे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। प्रशासन को घाटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और जरूरी व्यवस्थाएं करनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में 40 साल बाद स्थापित हुआ अत्याधुनिक तारामंडल:6 माह का चैप्टर 1 माह में हो जायेगा समाप्त, त्योहारों की तिथियों का भेद होगा समाप्त
    Next Article
    गंगा में डूबे दो युवकों के देर रात शव मिले:चंदन घाट पर स्नान के दौरान हुआ था हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment