Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेशी मंचों पर Pakistan की तारीफ करने का आरोप, BJP ने साधा Rahul Gandhi पर निशाना

    2 hours from now

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ‘‘पाकिस्तान के प्रति अत्यधिक लगाव’’ रखने का शुक्रवार को आरोप लगाया और दावा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विदेश नीति से जुड़े अपने संवाद के दौरान ‘‘पाकिस्तान को एक आदर्श देश’’ के रूप में प्रस्तुत करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर कई पोस्ट कर कहा, ‘‘राहुल गांधी पाकिस्तान पर इतना मुग्ध क्यों हैं! हर वैश्विक मंच पर राहुल पाकिस्तान के प्रशंसक की तरह व्यवहार करते हैं!’’ उन्होंने कहा, ‘‘विदेश नीति से जुड़े अपने विचार रखते समय एक बार फिर वह पाकिस्तान को आदर्श के रूप में पेश कर रहे हैं!’’ भंडारी ने आरोप लगाया कि गांधी का ‘‘पाकिस्तान प्रेम’’ उन्हें भारत के कूटनीतिक प्रयासों को देखने से रोक रहा है।इनमें रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत की शांति पहल भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रति अपने प्रेम में वह यह भूल गए हैं कि रूस और यूक्रेन, दोनों ने शांति स्थापित करने के भारत के प्रयासों को स्वीकार किया है और ईरान ने भी भारत के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं।’’ भंडारी ने कहा, ‘‘आतंकी देश पाकिस्तान के प्रति राहुल गांधी के प्रेम के कारण संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने शर्म अल शेख में भारत की संप्रभुता से समझौता किया और 26/11 के आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान पर हमला नहीं किया!’’ दरअसल अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में गांधी ने कहा था कि भारत को भू-राजनीति की हमेशा से गहरी समझ रही है लेकिन वैश्विक मामलों में वह हाशिए पर चला गया है। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका का उदाहरण दिया।गांधी ने कहा, ‘‘भारत अपने आकार के कारण स्वाभाविक रूप से वैश्विक स्तर पर अपनी बात रखने की क्षमता रखता है और उसे वैश्विक चर्चाओं में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए। लेकिन सच कहूं तो भारत अब एक गौण भूमिका निभाने वाला देश बन गया है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने एक अन्य पोस्ट में एक तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि ‘इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल’ (आईएएमसी) के रशीद अहमद अमेरिका में गांधी के कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (आईएएमसी) के रशीद अहमद अमेरिका में राहुल गांधी के कार्यक्रम में मौजूद थे।आईएएमसी के पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी और मुस्लिम ब्रदरहुड से संबंध हैं!’’ भंडारी ने दावा किया, ‘‘जब विदेशी धरती पर भारत के खिलाफ अभियान चलाने वाले लोग राहुल गांधी के राजनीतिक समूह का हिस्सा बन जाते हैं, तो क्या यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी भारत के दुश्मनों के साथ हैं! अपनी पिछली यात्रा में उन्होंने पाकिस्तान समर्थक इल्हान उमर से मुलाकात की थी।’’ गांधी दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय और बुधवार को शिकागो विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Salary बढ़ाइये सिर्फ मुनाफा मत कमाइये, कंपनियों को दोटूक संदेश देते हुए कर्मचारियों के हक में खुद PM Modi ने बुलंद की आवाज
    Next Article
    वादे पूरे न होने का आरोप लगा Padmini Thomas ने छोड़ी BJP, कांग्रेस में वापसी का एलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment