Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान

    9 hours ago

    1

    0

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक रेलवे से यात्रा करने वाले लोगों की कुल संख्या 800 करोड़ तक पहुंच सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2027 के अंत तक रेलवे में यात्रियों की संख्या कोविड महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच जाएगी। देशव्यापी कोविड लॉकडाउन 25 मार्च 2020 से शुरू होने और यात्री ट्रेन सेवाएं बंद होने से पहले वित्त वर्ष 2019-20 में रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या करीब 808.6 करोड़ थी।ट्रेन सेवाएं बंद होने और फिर धीरे-धीरे बहाल होने के कारण वित्त वर्ष 2020-21 में यह संख्या घटकर 125 करोड़ रह गई थी। हालांकि, रेलवे के इतिहास में यात्रियों की सबसे अधिक संख्या वित्त वर्ष 2018-19 में दर्ज की गई थी, जब कुल 843.9 करोड़ लोगों ने ट्रेन से यात्रा की थी। वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे ने 740 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।हालांकि, यह संख्या 2018-19 में दर्ज 843.9 करोड़ यात्रियों के मुकाबले करीब 100 करोड़ कम थी। वित्त वर्ष 2024-25 में यात्रियों की कुल संख्या 729.3 करोड़ रही थी। रेल मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 में दर्ज 740 करोड़ यात्रियों का श्रेणीवार आंकड़ा अभी जारी नहीं किया है।हालांकि, रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 और 2024-25 के आंकड़ों की तुलना से कोविड के बाद रेलवे में यात्रा के रुझान में आए बदलावों का पता चलता है। आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, तुलना से पता चलता है कि इन छह वर्षों में जहां उच्च श्रेणी (सभी एसी श्रेणियों) के यात्रियों की संख्या में 102 प्रतिशत से अधिक और द्वितीय श्रेणी मेल/एक्सप्रेस के यात्रियों की संख्या में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं उपनगरीय और द्वितीय श्रेणी साधारण श्रेणी के यात्रियों की संख्या 2018-19 के स्तर से क्रमशः 14 प्रतिशत और 39.9 प्रतिशत कम रही। वित्त वर्ष 2018-19 में रेलवे से कुल 843.9 करोड़ लोगों ने यात्रा की थी।इनमें 478.4 करोड़ उपनगरीय यात्री, 17.9 करोड़ उच्च श्रेणी के यात्री, 149.9 करोड़ द्वितीय श्रेणी मेल/एक्सप्रेस के यात्री और 197.7 करोड़ द्वितीय श्रेणी साधारण के यात्री शामिल थे। वित्त वर्ष 2024-25 में उपनगरीय यात्रियों की संख्या 411.2 करोड़ रही, जो 2018-19 के मुकाबले 14 प्रतिशत कम थी। इसी तरह, द्वितीय श्रेणी साधारण के यात्रियों की संख्या घटकर 118.9 करोड़ रह गई, जो 2018-19 के मुकाबले 39.9 प्रतिशत कम है।उपनगरीय और द्वितीय श्रेणी साधारण श्रेणी के यात्रियों की संख्या अब भी कोविड महामारी से पहले के स्तर से काफी कम है। इसके विपरीत, अन्य दो श्रेणियों में वृद्धि दर्ज की गई। उच्च श्रेणी के यात्रियों की संख्या महामारी से पहले के स्तर को पार करते हुए 36.2 करोड़ पहुंच गई।इसमें 18.3 करोड़ यानी 102.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, द्वितीय श्रेणी मेल/एक्सप्रेस के यात्रियों की संख्या बढ़कर 163 करोड़ हो गई जो 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। ये आंकड़े कोविड के बाद रेल यात्रा के तौर-तरीकों में आए महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण
    Next Article
    Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment