Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैट सर्वर बंद होने का विरोध:कानपुर में कांग्रेस ने व्यापारियों के साथ अधिकारी से मुलाकात की, बोले- रिफंड और पुराने मामलों के निस्तार प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में वैट (पुरानी प्रणाली) का सर्वर बंद होने से रिफंड और जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 विजय प्रकाश राम को ज्ञापन सौंपा और व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वैट सर्वर बंद होने से हजारों छोटे, लघु और मध्यमवर्गीय व्यापारियों के रिफंड और पुराने मामलों का निस्तारण रुका हुआ है। सर्वर बंद होने से कार्य प्रभावति महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले के मामलों में वैट से जुड़े रिफंड सिर्फ इसलिए अटके हैं क्योंकि पुरानी प्रणाली का सर्वर बंद है। उन्होंने इसे व्यापारियों के साथ बड़ा अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि कानपुर को औद्योगिक राजधानी कहा जाता है, लेकिन यहां के व्यापारी इस समस्या से गंभीर रूप से परेशान हैं। कई व्यापारियों के वर्षों पुराने रिफंड लंबित हैं और असेसमेंट व अन्य कार्यवाही भी प्रभावित हो रही है। कांग्रेस ने वैट सर्वर के अलावा जीएसटी से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए। इनमें ई-वे बिल में मामूली गलती पर कार्रवाई रोकने, जीएसटी पंजीकरण में त्रुटि सुधार का मौका देने, जुलाई 2017 से पहले के मामलों को दोबारा न खोलने और सेक्शन-32 के तहत अपील व्यवस्था बहाल करने की मांग शामिल है। साथ ही कार्यक्षेत्र के स्पष्ट परिसीमन की भी मांग की गई। अधिकारी से मुलाकात के बाद मिला आश्वासन प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि शासन स्तर पर तत्काल हस्तक्षेप कर वैट सर्वर शुरू कराया जाए और मौजूदा व्यवस्था में सुधार किए जाएं, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस पर एडिशनल कमिश्नर विजय प्रकाश राम ने सर्वर बंद होने की बात स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि मामले को तत्काल शासन के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-वे बिल के मामलों में किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और कार्यक्षेत्र का स्पष्ट प्रदर्शन कार्यालय में किया जाएगा। साथ ही पंजीकरण में त्रुटि पर रद्द करने की बजाय सुधार का अवसर देने और एकपक्षीय कर निर्धारण के मामलों में सेक्शन-32 की प्रक्रिया पुनः लागू करने पर भी सहमति जताई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, महेश मेघानी, अजय त्रिपाठी, प्रतिभा अटल पाल, श्याम देव सिंह, प्रभात मिश्रा, सैमुअल लकी सिंह, आसिफ इकबाल, मुकेश वाल्मीकि, नीरज शर्मा, पदम मोहन मिश्रा, रितेश यादव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में भारत मुक्ति मोर्चा ने किया भारत बंद:जाति जनगणना और UGC इक्विटी रेगुलेशन लागू करने की मांग
    Next Article
    बुलंदशहर पुलिस ने लखनऊ प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त किया:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दारोगा शारिक बेग और मुकुल राज को सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment