Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व टीबी दिवस पर फर्रुखाबाद में कार्यक्रम:निश्चय वाहन रवाना, टीबी मुक्त ग्राम प्रधान सम्मानित

    9 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया और 'निश्चय वाहन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि टीबी (क्षय रोग) को जड़ से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और आमजन से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित कराने की अपील की। समारोह में उन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्रों को टीबी मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तीन वर्ष से अधिक समय से टीबी मुक्त 8 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को गोल्ड मेडल, दो वर्ष से अधिक समय से टीबी मुक्त 68 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सिल्वर मेडल और एक वर्ष से अधिक समय से टीबी मुक्त 164 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को ब्रॉन्ज मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित प्रधानों के प्रयासों की सराहना की और अन्य ग्राम पंचायतों से भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी 580 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाना लक्ष्य है। इस अवसर पर टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य करने वाले 23 निश्चय मित्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीबी उन्मूलन में संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में सक्रिय रूप से टीबी मरीजों की खोज, जांच एवं उपचार का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के उपरांत, टीबी के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा 'निश्चय वाहन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, ग्राम प्रधान और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में बिजली की समस्या दूर कराई:रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे बोले- बजारी घाट को पहली बार सड़क से जोड़ा, 2027 में फिर लड़ने की इच्छा
    Next Article
    बस्ती में स्मैक नेटवर्क का भंडाफोड़:गोंडा से संचालित हो रहा था कारोबार, मां-बेटे गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment