Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व शांति के लिए कानपुर में आहुति:किदवई नगर में व्यापारियों ने किया हवन; अमेरिका-ईरान-इज़राइल युद्ध रोकने की प्रार्थना

    7 hours ago

    1

    0

    मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में गहराते युद्ध के संकट और ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अब कानपुर के लोग भी चिंतित हैं। इस वैश्विक तनाव को कम करने और निर्दोषों की जान बचाने के लिए मंगलवार को किदवई नगर स्थित श्री रामलीला ग्राउंड (H-ब्लॉक) में विशेष शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। आदर्श उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस हवन में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दुनिया को विनाशकारी युद्ध से मुक्ति मिले और स्थितियाँ जल्द सामान्य हों। 2 घंटे तक गूँजे वैदिक मंत्र, मांगी सुख-शांति यज्ञ का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो करीब 12 बजे तक चला। इसमें व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 'रिचा ज्वेलर्स' के संचालक और विश्वबैंक बर्रा के अध्यक्ष विनायक सिंह ने बताया कि,आज पूरी दुनिया ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की मार झेल रही है। उन्होंने कहा, “हमने यज्ञ की पूर्णाहुति के माध्यम से प्रभु से यह कामना की है कि जल्द से जल्द यह युद्ध रुके। इस युद्ध में अब तक लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, हमने उन दिवंगत आत्माओं की शांति और मोक्ष के लिए भी प्रार्थना की है।” तस्वीरें देखिए… महंगाई और मासूमों की सुरक्षा बड़ी चिंता व्यापारियों का मानना है, कि इस वैश्विक युद्ध का असर केवल सीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। यज्ञ में शामिल लोगों ने चिंता जताई कि यदि युद्ध जल्द नहीं रुका, तो आने वाले समय में महंगाई और बढ़ेगी, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। यज्ञ के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। निर्दोष लोगों की जान बचाना और वैश्विक शांति बहाल करना ही वर्तमान में सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। 40 लोगों ने मिलकर दी आहुतियां इस शांति यज्ञ में लगभग 35 से 40 लोगों ने हिस्सा लिया। मंत्रोच्चार के बीच सभी ने यज्ञ कुंड में आहुतियां डालीं और युद्ध विराम का संकल्प लिया। यज्ञ संपन्न होने के बाद सभी उपस्थित लोगों ने यज्ञ कुंड की परिक्रमा की और हाथ जोड़कर मंगल कामना की। इस अवसर पर आदर्श उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हिमांशु पाल सहित कई स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। सभी का एक ही सुर में कहना था कि हम फिर से वही सामान्य जीवन चाहते हैं जहाँ भय और युद्ध की कोई जगह न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में संस्कार भारती का सांस्कृतिक कार्यक्रम:हिन्दू नववर्ष पर कलाकारों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
    Next Article
    SSVV के 7 छात्र बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित:सहायक संग्रहालय अध्यक्ष बने, कुलपति बोले- परिश्रम और समर्पण से मिली सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment