Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दोपहर बाद छाए बादल, तापमान लुढ़का:29 डिग्री तापमान से मौसम हुआ खुशनुमा, सुबह हुई थी बारिश

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में गुरुवार की सुबह बारिश के बाद निकली चटक धूप ने तापमान को 25 डिग्री से 32 डिग्री तक पहुंचा दिया था। वहीं दोपहर बाद एक बार फिर आसमान में काले बदल छा गए हैं। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। वाराणसी में 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से समय हवा चल रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने वाराणसी में 5 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया है। देखिये मौसम की तस्वीरें... सुबह छाए आसमान में काले बादल, हुई बारिश वाराणसी के आसमान में गुरुवार को आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बारिश के आसार हैं। सुबह से ही छाए बादलों ने 9 बजे के बाद बारिश का रूप लिया और शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। लेकिन 11 बजने के बाद से ही सूरज निकल आया और चटक धूप हो गयी तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और लोग सड़कों पर काम दिखाई देने लगे। दोपहर बाद हुई राहत, लुढ़का तापमान दोपहर 2 बजे के बाद अचानक मौसम एक बार फिर बदल गया है और ठंडी हवा बह रही है। तापमान की बात करें तो 4 बजे तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। आसमान में एक बार फिर काले बादलों ने डेरा जमा लिया है। ऐसे में मौसम खुशनुमा हो गया है। अनुमान है कि कुछ ही देर में बारिश भी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत:सितारगंज हाईवे पर हुआ हादसा, ट्रक लेकर लौट रहा था घर
    Next Article
    देवरिया में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई:युवक की मौत, साथी गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment