Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में तापमान 7°C गिरा:उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, मौसम वैज्ञानिक बोले- अगले 24-48 घंटे के बीच मानसून की एंट्री होगी

    17 hours ago

    2

    0

    पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर ठहरा हुआ है। इससे वाराणसी समेत आसपास के जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। आज वाराणसी में तापमान में कमी हुई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार महज 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 58 प्रतिशत नमी के कारण उमस का असर बना हुआ है। बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है। इसके बाद 3 से 5 जुलाई तक यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस अवधि में मध्यम बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। किसानों के लिए राहत भी, चिंता भी लखनऊ के कृषि विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जून के शुरुआती दिनों में होने वाली बारिश खरीफ सीजन की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। समय पर मानसून सक्रिय नहीं होने से लौकी, करेला, तोरई, भिंडी, ग्वार फली जैसी सब्जियों के साथ अरहर, मक्का और बाजरा जैसी प्रमुख खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो सकती है। यदि मानसून और विलंब से पहुंचा तो उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोनी रोड चौड़ीकरण पर PWD ने चस्पा किए नोटिस:भवन स्वामियों में नाराजगी, तय चौड़ाई से अधिक जमीन लेने का आरोप
    Next Article
    प्रो. रामाकांत यादव को FRCP सम्मान मिला:यूपीयूएमएस सैफई के प्रो-वाइस चांसलर को मिली प्रतिष्ठित उपाधि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment