Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:एक अन्य घायल, NHAI पर लापरवाही का आरोप; बाइक डिवाइडर से टकराई

    13 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में चिरईगांव संदहा ओवरब्रिज के पास रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रिंग रोड पर चढ़ते समय एक बाइक के बंद डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदहा रिंग रोड पर चढ़ने वाला मार्ग बंद था। आरोप है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बंद सड़क पर कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया था। रात के अंधेरे में डिवाइडर स्पष्ट न दिखने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। दुर्घटना की सूचना पर चिरईगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजनाथ राम ने बताया कि इलाज के दौरान मुर्दहा (चोलापुर) निवासी सन्नी (28) की मौत हो गई। दूसरे अज्ञात घायल युवक को गंभीर हालत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (पांडेपुर) रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले में NHAI के डीजीएम प्रवीण कटियार ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने दावा किया कि जहां रास्ता बंद किया गया था, वहां उचित प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। उन्होंने घटना की जांच कराने की बात कही। हालांकि, डीजीएम के दावों के विपरीत, घटना के समय के सामने आए वीडियो में मौके पर घना अंधेरा दिखाई दे रहा है। वीडियो में न तो कोई रिफ्लेक्टर नजर आ रहे हैं और न ही पर्याप्त रोशनी, जिससे बाइक सवार को बंद रास्ते का आभास हो सके। चौबेपुर थाना पुलिस ने मृतक सन्नी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर मर्चरी भेज दिया है। पुलिस दूसरे घायल युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने NHAI की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है और कहा है कि रिफ्लेक्टर व संकेतक न होने के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में आलू के 3300 कट्टे जलकर राख, VIDEO:शादी समारोह में सिगरेट से लगी आग, किसानों को 5 लाख तक का नुकसान
    Next Article
    अमरोहा में जेसीबी ने बाईक सवार को रौंदा:बाइक सवार की मौत, वाहन को छोड़कर चालक फरार, आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment