Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में कार टकराने पर युवक की पीटकर हत्या:कारोबारी की कार से महिला चोटिल होने पर फूटा गुस्सा, दम तोड़ने तक लात-घूसों से मारा

    18 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से महिला के चोटिल होने पर ग्रामीणों ने कार चालक व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर युवक को दम तोड़ने तक पीटा। पहले लात घूसे फिर डंडे से हमला किया। युवक की मौत के बाद सभी घायल महिला को अस्पताल ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और महिला के परिजनों समेत आठ नामजद सहित 7 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दबिश देकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य फरार हैं। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर निवासी मनीष सिंह व्यवसाई हैं और इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी फैक्ट्री यूनिट है। रविवार की देर रात फैक्ट्री से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में अचानक एक महिला बिंदू सिंह कार के सामने आ गई। कार की टक्कर से महिला सड़क पर जा गिरी, तो मनीष कार से निकलकर बाहर आ गए। उन्होंने महिला को देखा और आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए कहा लेकिन किसी ने मदद करने से जगह विवाद शुरू कर दिया। मनीष ने पूरा इलाज कराने और मदद का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण नहीं माने और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 10-15 मनबढ़ों ने मामूली बात को लेकर लामबंद होकर हमला बोल दिया और लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। घमहापुर निवासी ब्यवसाई मनीष सिंह (38 वर्ष) को गंभीर चोटें आई और मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद भी हमलावर पीटते रहे और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और फूलपुर से फोर्स गांव में पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचवाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं वारदात के बाद परिजन फरार हैं। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से 8 नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर उनके घरों और सगे संबंधियों के यहां दबिश दी जा रही है। एडीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में रात को ठण्ड हवाएं, दिन में कड़क धूप:गर्मी से शहर बेहाल, जिलाधिकारी ने 12 बजे तक स्कूलों में छुट्टी का दिया आदेश
    Next Article
    कानपुर देहात किसान पंजीकरण लक्ष्य से चूका:10 दिवसीय शिविर में सिर्फ 12 हजार रजिस्ट्रेशन, हर दिन 1246 किसानों का ही रजिस्ट्रेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment