Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में गंगा में इफ्तारी के आरोपियों की जमानत खारिज:कोर्ट में परिजनों ने लगाई बेगुनाही की गुहार, CJM ने थाने से तलब की क्रिमिनल हिस्ट्री

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में नाव को हाइजैक कर और नाविक का अपहरण कर गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने पर कोर्ट सख्त है। आरोपियों के खिलाफ एक ओर पुलिस एक्शन में है वहीं कोर्ट किसी को राहत देने के मूड में नहीं है, बल्कि अब पुलिस थाने आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री को तलब किया है। सीजेएम कोर्ट ने सोमवार दोपहर बाद परिजनों की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई की। आरोपियों के वकील ने पक्ष रखते हुए कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई, बहस में अभियोजन ने तर्क देकर जमानत का विरोध किया और सजा की मांग की। दोनों पक्षों की दलील सुनकर जज ने जमानत याचिका को निरस्त करते हुए सभी को जेल में बंद रखने की बात कही। अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी। इसके बाद परिजन मायूस और गमगीन नजर आए। सभी गुहार लगाते हुए घर लौट गए। अब पूरा मामला पढ़िए… काशी में सोमवार (16 मार्च) को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी थी। इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा, तो हिंदूवादी संगठनों की नजर पड़ी। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी परोसने वाले सभी युवक मदनपुरा इलाके के ताड़तल्ला के रहने वाले हैं। सभी एक ही खानदान के हैं। बाबू बीड़ी वाले के नाम से मशहूर घराने से कई युवक हैं। इनमें मोहम्मद अव्वल, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अहमद, नूर इस्लाम और मोहम्मद फैजान एक ही घर के रहने वाले हैं। इन सब के साथ एक ही घर के आजाद अली, मोहम्मद तहसीम, महफूज आलम और नेहाल अफरीदी के अलावा मोहम्मद अहमद, मोहम्मद तौसीफ, आमिर कैफी, मोहम्मद अनस और दानिश सैफी घाट पहुंचे थे। फिर नाव में इफ्तार पार्टी हुई थी। सभी की उम्र 19 से 25 साल के बीच है। कोर्ट में पुलिस ने किया नया खुलासा रोजेदारों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में कहा कि रोजेदारों ने नाविक का अपहरण किया। फिर नाव हाईजैक कर इफ्तार पार्टी की। युवकों ने नाविक को धमकाकर बीच गंगा में नाव चलवाई थी। पार्टी के दौरान भी नाविक ने रोक-टोक की, लेकिन युवकों ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके अलावा इस इफ्तार पार्टी के फोटो-वीडियो बनाने का मतलब बनारस ही नहीं, देश-दुनिया को नया संदेश देना था। इससे पहले काशी में ऐस रोजा इफ्तार कभी नहीं किया गया। वीडियो रील के बीच में मस्जिद को दिखाकर फिर गंगा को शूट किया गया। इसके बाद नाव पर सजे दस्तरखान को कई एंगल से शूट किया गया। बिरयानी के अलग से वीडियो बनाए, तो खुद को ताकतवर बताने की बात भी सामने आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में किन्नरों ने सड़क जाम कर किया हंगामा:पूर्व मेयर की संपत्ति पर 13 साल से चल रहा विवाद
    Next Article
    आपकी बुकिंग हो गई है.. कृपया धैर्य रखिए:वाराणसी में LPG सिलेंडर बुक करने वाले कस्टमर्स को आ रहे ऐसे मैसेज, चल रही लंबी वेटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment