Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में CNG पंप में भीषण आग लगी:गैस भरवाते समय भड़की चिंगारी; 40 फीट ऊंची लपटें उठीं, लोग जान बचाकर भागे

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में शुक्रवार रात 9:20 बजे एक CNG पंप में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 40 फीट ऊंचाई तक उठने लगीं। हादसा उस समय हुआ, जब एक गाड़ी में CNG भरी जा रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाकर भागे। CNG पंप वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर करखियाव गांव के पास स्थित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गैस लीक होने और गाड़ी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिलेंडर फटने की आशंका को देखते हुए पंप और आसपास के 200 मीटर एरिया को खाली करा लिया गया। कर्मचारियों और वहां खड़ी गाड़ियों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। रात 2 बजे आग पर काबू पा लिया गया। 3 तस्वीरें देखिए… इंमरजेंसी स्टॉप बटन बंद किया हादसे के तुरंत बाद कर्मचारियों ने इमरजेंसी स्टॉप बटन दबाकर मुख्य स्टोरेज टैंक और कंप्रेशर से गैस सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद अलार्म बजाकर बाहर की ओर भागे। मैन्युअल मास्टर शट-ऑफ वाल्व को बंद करने के लिए आवाज लगाते रहे, ताकि लीक हो रही गैस और न भड़के। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह मास्टर शट-ऑफ वाल्व को बंद किया गया। लेकिन तब तक छोटे पाइप और सिलेंडर आग की चपेट में आ चुके थे। गैस का दबाव ज्यादा होने से लपटें उठ रही हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और फायर बिग्रेड जुटी हैं। आग की ऊंची लपटें देख आसपास के लोग बाहर आ गए। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी रुक गए। सिलेंडरों पर पानी की बौछार डाली जा रही सीएनजी की आग पर सीधा पानी डालने से असर कम हो रहा है। गैस को कट-ऑफ किया गया है। फायर ब्रिगेड आने के बाद सीएनजी सिलेंडर गर्म हो चुके हैं, तो उन्हें फटने (हाई-प्रेशर ब्लास्ट) से बचाने के लिए पानी की बौछार कर ठंडा किया जा रहा है। कर्मचारियों को पंप से 200 मीटर दूर भेजा गया पंप पर मौजूद सभी वाहनों और कर्मचारियों को दूर भेज दिया गया है। अभी सिलेंडर फटने का खतरा है, इसे देखते हुए आसपास 200 मीटर एरिया को खाली कराया गया है। किसी को भी बाउंड्री, सड़क या आसपास नहीं खड़े होने दिया जा रहा है। दमकल की और गाड़ियां शहर से भेजी जा रही हैं। डीसीपी गोमती नीतू कादयान ने बताया- करखियाव स्थित सीएनजी पंप पर आग लगने की घटना का तुरंत संज्ञान लिया गया। फायर सर्विस के कर्मचारी युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने के लिए जुटे हुए हैं। स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रही है। बीडी वेंचर ग्रुप के राजेश अग्रवाल और कौस्तुभ अग्रवाल ने बताया- फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उनके हाइड्रेंट सिस्टम से लगातार पानी की आपूर्ति की गई, जिससे आग को फैलने से रोकने में बड़ी मदद मिल रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- सपा सांसद राजीव राय बोले- आओ लड़ लो: किसी के बाप में दम नहीं, जो मऊ से मुझे निकाल सके; मंत्री एके शर्मा से फिर भिड़ंत मऊ में शुक्रवार को ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में घोसी से सपा सांसद राजीव राय और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच फिर तल्खी दिखी। सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सपा सांसद राजीव राय ने पुलिसवालों से कहा, 'अपराधियों को यहां बैठाया गया था। पुलिस की सूची में उनके नाम हैं। पुलिस की वर्दी पर दाग है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर चढ़ावे पर डाका डाला गया:मंदिर ट्रस्टी ने कहा- विश्वासघात हुआ, पूरा मैनेजमेंट बदलना चाहिए
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत में बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व; ट्रम्प बोले- ईरान को पैसे नहीं देंगे; यूपी के मंत्री से फिर भिड़े सपा सांसद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment