Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बोलेरो की टक्कर से छात्र की मौत:कबिरामपुर मोड़ पर पहले बाइक सवार से भिड़ंत, भागने की कोशिश में दूसरा हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    बड़ागांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय छात्र आंशू राजभर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना शनिवार को कबिरामपुर गांव मोड़ के पास हुई जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार आंशू शनिवार को अपनी बाइक से शिवपुर सब्जी मंडी जा रहा था। इसी दौरान बाबतपुर- कबिरामपुर मार्ग से बड़ागांव की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आंशू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि बोलेरो ने इससे पहले भी एक बाइक सवार को टक्कर मारी थी और तेजी से भाग रही थी। मृतक आंशू राजभर बीएससी का छात्र था और अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई आदित्य राजभर इंटर फाइनल का छात्र है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। पिता दीपक राजभर 6 बिस्से जमीन से परिवार का भरण-पोषण करते हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए नयेपुर बाजार में किराए का कमरा लेकर टेलरिंग का काम भी करते हैं। पुत्र की मौत की खबर सुनकर माता रेशमा राजभर का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनें फुल:समर स्पेशल भी बेअसर, दक्षिण भारत की ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी
    Next Article
    आ गई तारीख, यूपी में दो चरणों में होगी जनगणना, पहला चरण 22 मई से शुरू होगा, जानें पूरी डिटेल्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment