Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:करखिंयाव के पास हाईवे पार करते समय हादसा, बाइक चालक की हालत गंभीर

    12 hours ago

    1

    0

    फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, डिग्घी करखियांव गांव की निवासी 45 वर्षीय उर्मिला देवी (पत्नी सुबाष सरोज) बुधवार रात लगभग 8:45 बजे गेल सीएनजी पंप के सामने से हाईवे पार कर रही थीं। उसी समय जौनपुर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उर्मिला देवी और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। मृतका उर्मिला देवी के पति सुबाष सरोज राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। उनके परिवार में चार बेटे और एक बेटी हैं। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। औद्योगिक चौकी के उपनिरीक्षक आकाश गोंड ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि खबर लिखे जाने तक घायल बाइक सवार को होश नहीं आया था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM-SP ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण:प्रतापगढ़ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 14 केंद्रों पर, 26 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    जिला बार एसोसिएशन के लिए मतदान शुरू:नई प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए वोटिंग जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment