Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक के खिलाफ मोर्चा:सोशल मीडिया पर लिखा- सपा के इशारे पर काम कर रहे, विधायक बोले- आरोप बेबुनियाद

    16 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की सुरक्षित सीट अजगरा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां भाजपा के भीतर ही अपनों ने अपनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक त्रिभुवन राम के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है। मंडल अध्यक्ष ने खुलेआम विधायक पर विपक्षियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया है। फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं। पोस्ट पर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी कमेंट किये हैं। फेसबुक पर किए गए पोस्ट में मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा ने विधायक पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि विधायक अब भाजपा के नहीं रहे, बल्कि वे सपा और कांग्रेस के इशारों पर काम कर रहे हैं। दरअसल, अजगरा विधानसभा के सातोमहुआ के रहने वाले अजय मिश्रा की गिनती भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में होती है। मौजूदा समय में वह हरहुआ मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने गुरुवार की रात में फेसबुक पर लिखा कि विधायक जी अब भाजपा के लिए काम नहीं कर रहे। समय आने पर वे इन आरोपों के पक्के सबूत भी जनता के सामने पेश करेंगे। विधायक बोले- मंडल अध्यक्ष की कोई वैल्यू नहीं जब इन आरोपों पर विधायक त्रिभुवन राम से पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया। विधायक ने साफ कहा कि अजय मिश्रा अभी नासमझ हैं और उन्हें राजनीति की समझ नहीं है। उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान यहां तक कहा कि मंडल अध्यक्ष की कोई वैल्यू नहीं होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर के टॉर्चर से तंग आकर छात्रा ने किया सुसाइड:बोली- मैं जिंदा लाश बन गई हूं, मुझसे जिया नहीं जाएगा
    Next Article
    वाट्सएप मैसेज के बाद लड़का-लड़की ने जान दी:युवक ने फांसी लगाई, घर वालों के तानों से परेशान युवती ने जहर खाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment