Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा- कोई भी सवाल पूछिए, सेक्स पर भी बात कर सकते हैं

    14 hours ago

    2

    0

    सऊदी अरब में एक बिजनेस समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अपने बयानों को लेकर फिर चर्चा में आ गए। ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा, “आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। आप सेक्स पर भी बात कर सकते हैं, जो चाहें पूछ सकते हैं।” उनके इस बयान ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया। इसके बाद ट्रम्प ने माहौल को हल्का बनाने की कोशिश करते हुए दर्शकों में बैठे एक व्यक्ति की ओर इशारा किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि चलिए अब सवाल-जवाब शुरू करते हैं। उन्होंने उस शख्स को बुलाते हुए उसकी तारीफ भी की। ट्रम्प के ये बयान सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में तेजी से वायरल हो गए। उनके बोलने के तरीके और सार्वजनिक मंच पर इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर बहस छिड़ गई है। हाल ही में एक लाइव इंटरव्यू के दौरान भी ट्रम्प का व्यवहार चर्चा में रहा था। एंकर ने उनसे पूछा था कि क्या लोगों के पास पीने का पानी और खाना है, लेकिन ट्रम्प ने सीधे जवाब देने के बजाय बातचीत का रुख बदल दिया। उन्होंने एंकर से कहा, “क्या आपको याद है, हम सालों पहले ट्रम्प टॉवर में साथ डिनर किए थे? आप बिल्कुल नहीं बदलीं, बल्कि अब और ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।” अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया नया मोबाइल ऐप, अब ट्रम्प को सीधे मैसेज भेज सकेंगे अमेरिका में व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस ऐप’ नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसका मकसद लोगों तक सरकार की जानकारी सीधे पहुंचाना और पारंपरिक मीडिया के बजाय सीधे संवाद को बढ़ावा देना है। इस ऐप में ‘न्यूज’ सेक्शन दिया गया है, जहां सरकारी बयान और आधिकारिक अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा फोटो गैलरी और सोशल मीडिया सेक्शन भी मौजूद है, जिसमें व्हाइट हाउस की गतिविधियां एक ही जगह पर देखी जा सकती हैं। ऐप में लोगों के लिए सीधे जुड़ने के कई विकल्प भी दिए गए हैं। यूजर्स ट्रम्प को सीधे मैसेज भेज सकते हैं, सवाल पूछने के लिए फॉर्म भर सकते हैं और नियमित अपडेट पाने के लिए सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसके अलावा ऐप में ‘ICE टिप लाइन’ फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे लोग इमिग्रेशन और कस्टम विभाग को सीधे जानकारी दे सकते हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस ऐप के जरिए यूजर्स को लाइव वीडियो, तुरंत अपडेट और बिना किसी फिल्टर के जानकारी मिलेगी। यह ऐप ऐसे समय पर लॉन्च हुआ है, जब अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में गिरावट देखी जा रही है। एक सर्वे के मुताबिक उनकी अप्रूवल रेटिंग 41% है, जबकि 59% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। अमेरिका में स्कूल बस, ट्रक और SUV की टक्कर; 2 बच्चों की मौत, 7 घायल अमेरिका के टेनेसी में शुक्रवार को स्कूल बस हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। बस में 25 छात्र और 5 स्टाफ सवार थे। यह बस क्लार्क्सविल के केनवुड मिडिल स्कूल से जैक्सन शहर की फील्ड ट्रिप पर जा रही थी। हादसे में टेनेसी डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन का डंप ट्रक, एक SUV और स्कूल बस शामिल थे। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 4 लोगों को नैशविल के मोनरो कैरेल जूनियर चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। टेनेसी हाईवे पेट्रोल के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LIVE: कोहली के सामने होंगे ईशान, ऐसी हो सकती है RCB-SRH की प्लेइंग 11
    Next Article
    मोदी बोले-यूपी के पुराने CM नोएडा आने से डरते थे:मुझे भी डराने की कोशिश हुई, कहा था- अभी-अभी पीएम बने हैं, मत आइए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment