Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तानी PM के बाद अब आर्मी चीफ भी चीन पहुंचे, शहबाज ने शी जिनपिंग से मुलाकात की

    23 hours ago

    1

    0

    शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी चीन पहुंचे हैं। दोनों ने सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। फिलहाल चीनी सरकारी मीडिया ने अभी बातचीत की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। यह बैठक ऐसे समय हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म कराने की कोशिशें तेज हैं। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक शहबाज शरीफ ने इससे पहले चीन के प्रधानमंत्री ली च्यांग से भी बातचीत की। चीन की ओर से जारी बयान में शी चिनफिंग ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि उसने मिडिल ईस्ट में शांति बहाल करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पहल की है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… इबोला वायरस ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित, भारत अलर्ट पर, इससे कांगो में 20 दिनों में 200 की मौत वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इबोला वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। इसके बाद भारत सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। खास तौर पर कांगो, युगांडा और सूडान की यात्रा करने वालों को सावधान रहने को कहा गया है। सरकार ने कहा है कि इन देशों से लौटने वाले लोग अगर बुखार, कमजोरी, उल्टी, दस्त, गले में दर्द या शरीर में दर्द जैसे लक्षण महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर को बताएं। एयरपोर्ट पर भी जांच बढ़ा दी गई है। कांगो में पिछले 20 दिनों में करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां इबोला का डर इतना बढ़ गया है कि सैनिटाइजर और मास्क की कीमत कई गुना बढ़ गई है। अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ रहा है। अमेरिका ने कांगो, युगांडा और रवांडा से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। यात्रियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। चीन ने भी इबोला को लेकर चेतावनी जारी की है। अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। जापान ने इबोला को लेकर यात्रा जोखिम चेतावनी जारी की है। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच मजबूत की गई है। फ्रांस ने भी एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी है। यात्रियों की जांच और अस्पतालों की तैयारी को मजबूत किया जा रहा है। पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में 25% से 90% की मौत होती है। इबोला वायरस पहली बार 1976 में अफ्रीका में सामने आया था। उस समय सूडान और तत्कालीन जायरे (अब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो) में इसके मामले मिले थे। बांग्लादेश में ईद मनाने जा रहे लोगों से भरा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत बांग्लादेश के टांगाइल जिले में ईद मनाने घर जा रहे लोगों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे ढाका-टांगाइल-जमुना ब्रिज हाईवे पर सराटाइल इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रक में लोहे की छड़ें भरी हुई थीं। उसी ट्रक में तिरपाल के नीचे यात्रियों को भी बैठाया गया था। रास्ते में चालक ने वाहन पर कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद ट्रक पलट गया। हादसे में कई लोग ट्रक के नीचे और लोहे की छड़ों के बीच दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों और शवों को टांगाइल जनरल अस्पताल पहुंचाया गया है। मरने वालों की पहचान तुरंत नहीं हो सकी। बांग्लादेश में हर साल ईद के दौरान ऐसे हादसे बड़ी संख्या में होते हैं। लोग सामान ढोने वाले ट्रकों और खुले वाहनों में सफर करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़़ जाता है। आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ ईद उल फितर 2026 के दौरान बांग्लादेश में 315 सड़क हादसे हुए, जिनमें 322 लोगों की मौत और 826 लोग घायल हुए थे। आपराधिक रिकॉर्ड के चलते अमेरिका में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्ट किया जा सकता है अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने भारत के 26 साल के परमिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICI) के मुताबिक अब उन्हें अमेरिका से डिपोर्ट करने की कार्रवाई हो सकती है। ICI ने बताया कि परमिंदरपाल सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गाड़ी चोरी, गैरकानूनी तरीके से घुसपैठ और तोड़फोड़ जैसे आरोप शामिल हैं। फिलहाल वह इमिग्रेशन हिरासत में हैं। अमेरिका में हाल के सालों में ऐसे मामलों में तेजी आई है, जहां गैर अमेरिकी नागरिकों पर अपराध, वीजा नियम तोड़ने या पुराने इमिग्रेशन मामलों के कारण कार्रवाई की जा रही है। कई भारतीय नागरिक भी इसका सामना कर चुके हैं। ट्रम्प ने मोदी को महान बताया, कहा- PM मेरे दोस्त:मैं उनका बहुत बड़ा फैन, भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी को अपना महान दोस्त बताया और कहा कि वे मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। ट्रम्प ने कहा कि भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में ट्रम्प ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन करके लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे भारत से प्यार है। आपको (एम्बेसडर गोर) हमारे देश के प्रतिनिधि के तौर पर अच्छी स्पीच देनी होगी। मैं सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री से प्यार है। PM मोदी महान हैं, वह मेरे दोस्त हैं। मोदी को हैलो कहो। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। ट्रम्प ने कहा- हम पहले कभी इंडिया के इतने करीब नहीं रहे। इंडिया मुझ पर और अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़ी, तो उन्हें पता हैकि कहां कॉल करना है। वे यहीं कॉल करते हैं। पोप लियो का AI पर कहा युद्ध में AI के इस्तेमाल पर सख्त नैतिक नियंत्रण जरूरी पोप लियो XIV ने अपने पहले बड़े धार्मिक दस्तावेज ‘मैग्निफिका ह्यूमेनिटस’ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मानवता के सामने बड़ी चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि AI का नियंत्रण कुछ कंपनियों या लोगों के हाथ में नहीं रहना चाहिए। पोप ने युद्ध में AI के इस्तेमाल पर सख्त नैतिक नियम लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में ‘जस्ट वॉर’ सिद्धांत अब पुराना पड़ चुका है और सैन्य ताकत का इस्तेमाल केवल ‘सख्त आत्मरक्षा’ तक सीमित होना चाहिए। वेटिकन में सोमवार को जारी 235 पेज के एन्साइक्लिकल में पोप ने कहा कि दुनिया को लगातार संघर्ष की स्थिति में रखना बुराई है। उन्होंने कहा कि विवाद सुलझाने के लिए संवाद, कूटनीति और क्षमा जैसे तरीके ज्यादा प्रभावी हैं। पोप लियो ने AI की तुलना बाइबिल की ‘टॉवर ऑफ बेबेल’ कहानी से करते हुए चेतावनी दी कि तकनीक इंसानों को नियंत्रित और अमानवीय बना सकती है। उन्होंने कहा कि AI के विकास में अलग-अलग विचारों और समुदायों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि AI नैतिक रूप से तटस्थ नहीं है। उनके मुताबिक हर तकनीक अपने भीतर कुछ प्राथमिकताएं और पक्षपात लेकर आती है। पोप ने डीपफेक और AI चैटबॉट्स पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने ‘पैपल अवतार’ को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था, जो लोगों से वर्चुअल बातचीत कर सकता था। टोक्यो के मॉल एरिया में संदिग्ध स्प्रे से 26 लोगों की तबीयत बिगड़ी जापान की राजधानी टोक्यो के पॉश गिंजा शॉपिंग एरिया में सोमवार को कथित तौर पर किसी अज्ञात पदार्थ के स्प्रे होने से 26 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी लोगों ने अचानक गले में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। इनमें से 25 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ितों की हालत स्थिर है और लक्षण हल्के हैं। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में फायर इंजन और एंबुलेंस पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। टीवी फुटेज में हेजमैट सूट पहने अधिकारी लोगों की मदद करते दिखाई दिए। जापान के अखबार योमिउरी के मुताबिक, पुलिस को मौके की दीवार पर पेपर स्प्रे जैसे पदार्थ के निशान मिले हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस्तेमाल किए गए पदार्थ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- ट्रम्प मुस्लिम देशों से बोले- इजराइल को मान्यता दो:ईरान जंग खत्म करने के बाद अब्राहम समझौते का विस्तार करेंगे, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी
    Next Article
    ट्रम्प बोले- ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करूंगा:अच्छा समझौता होगा या फिर कुछ नहीं, विपक्षी नेताओं पर नाराजगी जताई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment