Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वार्ड बॉय प्रदीप की मौत का जिम्मेदार चूचू हुआ गिरफ्तार:दस लाख के बदले तीस लाख वसूले, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी जान

    10 hours ago

    1

    0

    बरेली जिला अस्पताल के वार्ड बॉय प्रदीप कुमार के सुसाइड के जिम्मेदार सूदखोर चूचू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर कुमार उर्फ चूचू ने प्रदीप कुमार को ब्याज पर 10 लाख रुपए दिए थे। जिसके एवज में वो प्रदीप से 30 लाख रुपए वसूल चुका था। लेकिन उसके बावजूद वो वार्ड बॉय को लगातार धमका रहा था। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। कानपुर से दबोचा गया आरोपी बीते 15 मई 2026 को जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब वार्ड बॉय प्रदीप कुमार ने ड्यूटी के दौरान ही खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी सुधीर कुमार उर्फ चूचू फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अंततः कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी और उन्होंने आरोपी को कानपुर के एक होटल से धर दबोचा। आरोपी खुद को छिपाने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सुसाइड नोट ने खोले राज घटना के दिन जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस नोट ने पूरी कहानी बयां कर दी। मृतक प्रदीप ने अपने नोट में साफ लिखा था कि सुधीर कुमार उर्फ चूचू उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी ने करीब 10 साल पहले प्रदीप को रुपए उधार दिए थे। उस 10 लाख की रकम के बदले चूचू ने प्रदीप से 30 लाख रुपए तक वसूल लिए थे, फिर भी उसकी भूख शांत नहीं हुई और वह और पैसों के लिए उसे लगातार धमकाता रहा। बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज प्रदीप की बेटी मानसी शर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मानसी ने बताया था कि उनके पिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वे काफी समय से गहरे तनाव में थे। पुलिस ने सुधीर कुमार उर्फ चूचू के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बरेली छोड़कर भाग गया था और जगह-जगह छिपता फिर रहा था। होटल में छिपकर बैठा था सूदखोर कोतवाली पुलिस को मुखबिरों और तकनीकी सर्विलांस के जरिए सूचना मिली कि आरोपी कानपुर में है। पुलिस टीम ने जब गहराई से पड़ताल की, तो पता चला कि चूचू कानपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल माय चॉइस में ठहरा हुआ है। बिना देरी किए पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हो चुके थे। न्यायालय में पेशी की तैयारी गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि वह पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना स्थान बदल रहा था और कानपुर में छिपकर रह रहा था। फिलहाल, पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी इस पूरे मामले को सुलझाने और फरार आरोपी को पकड़ने में कोतवाली पुलिस की भूमिका अहम रही। उपनिरीक्षक रोहित कुमार और हेड कांस्टेबल परविंदर कुमार की टीम ने आरोपी का पीछा किया और उसे कानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MSME इकाइयों को मिलेगा बड़ा बाजार:उपायुक्त उद्योग ने यूपी मार्ट पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे
    Next Article
    लखनऊ में पंजाबी भाषा की उत्पत्ति पर संगोष्ठी:उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी ने इंदिरा भवन में किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment