Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वार्ड-29 में जलभराव, टूटी गलियों से लोग परेशान:महिलओं ने नगर निगम परिसर में किया प्रदर्शन, बोलीं- घर से निकलना मुश्किल

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 29 स्थित प्रकाश नगर में जलभराव और टूटी गलियों की समस्या से परेशान लोगों ने सोमवार को नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने अधिकारियों के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हल्की बारिश होते ही गलियों में घुटनों तक गंदा पानी भर जाता है, जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायतें और प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया स्थानीय निवासी उमा शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 29 की गलियां अभी तक नहीं बनी हैं, जिसके कारण क्षेत्र में लगातार गंदा पानी जमा रहता है। देवेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र की गलियां पिछले लगभग दो वर्षों से खराब पड़ी हैं और नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। धरने की सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद मोहल्लेवासी शांत हुए और उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल निकासी और सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया, तो वे दोबारा बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में फंदे से लटका मिला युवक का शव:आत्महत्या की आशंका, दो दिन पहले ही आया था गांव; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पूर्व मंत्री अंगद यादव को 3 दिन की पैरोल:बेटी की शादी में जाने के लिए परमिशन, पूरे टाइम पुलिस हिरासत में रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment