Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाल्मीकि समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:चौराहा जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, मिस्टर पीलीभीत नाम से चलाता है पेज

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर तनाव फैल गया। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद समुदाय के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और गैस चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्फ्लुएंसर वसीम रजा उर्फ 'मिस्टर पीलीभीत' को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तब सामने आई जब थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी वसीम रजा ने एक जनप्रतिनिधि के सौजन्य से पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उसने एक वीडियो बनाकर साझा किया, जिसमें वाल्मीकि समुदाय के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। रविवार सुबह वीडियो की जानकारी मिलते ही समुदाय में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोग मोहल्ला नखासा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर एकत्र हुए और जुलूस निकाला। उन्होंने गैस चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी विक्रम दहिया, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान सुनगढ़ी के कस्बा इंचार्ज शुभम भारती से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। अधिकारियों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। हालांकि पुलिस ने दोपहर में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन देर शाम वाल्मीकि समुदाय के लोग दोबारा नखासा क्षेत्र में एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारी आरोपी को देखने और उन्हें सौंपने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गैस चौराहे की ओर बढ़ने से रोका और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि कर स्थिति को शांत किया। मोहल्ला नखासा निवासी हिमांशु नंदन की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी में आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वसीम रजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण एहतियात के तौर पर मोहल्ला नखासा और अन्य संवेदनशील इलाकों में पीएसी तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जनता से किसी के बहकावे में न आकर शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में इंस्टाग्राम टिप्पणी से भड़की हिंसा:लोधा में लाठी-डंडों से टकराए दो पक्ष, चार गिरफ्तार
    Next Article
    नवविवाहिता ने पति, ससुराल पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप:पति और ननद ने दहेज में कार न मिलने पर दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment