Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विजयनगर से दा़दानगर की तरफ रूट डायवर्जन:कानपुर में पाइपलाइन मरम्मत का कार्य करेगा जल निगम, 22 और 23 अप्रैल को मार्ग रहेगा बदला

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में विजयनगर से दादानगर जाने वाले मार्ग पर 22 और 23 अप्रैल को यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन लागू किया है। सोमवार को फजलगंज फायर स्टेशन के सामने पाइपलाइन फटने के बाद जल निगम यहां मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते यह व्यवस्था की गई है। इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन डायवर्जन के तहत बसंत पेट्रोल पंप से विजयनगर चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ऐसे वाहन शास्त्री चौक, सचान चौराहा, चावला चौराहा और फजलगंज चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं विजयनगर चौराहा से दादानगर की ओर भी सभी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे। इस मार्ग के लिए विजयनगर से चार खम्भा चौराहा, गडरियनपुरवा, बीओबी चौराहा और चावला चौराहा होते हुए वैकल्पिक रास्ता तय किया गया है। यातायात विभाग की अपील ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 और ट्रैफिक हेल्पलाइन 9305104387 जारी किए गए हैं। साथ ही वाहन चालकों से एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए पहले रास्ता देने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में घर में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू:गृहस्थी का सामान जला, फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश
    Next Article
    CCSU में ‘AI in Healthcare’ सेमिनार आयोजित:एक्सपर्ट बोले AI से समय रहते बीमारियों का पता संभव ,सही स्किल चुनने पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment