Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन चेकिंग में पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास:सोनभद्र में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    रॉबर्ट्सगंज में शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया गया। शहर चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी अमन पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। अमन पांडेय विकासनगर, रॉबर्ट्सगंज का निवासी है, जिसका मूल पता ओइनी चौबे, थाना करमा है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पूछताछ में अमन पांडेय ने सिविल लाइन रोड निवासी अनमोल शुक्ला को घटना का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसकी आगे-पीछे की दोनों नंबर प्लेट डिकी में रखी मिलीं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को कब्जे में ले लिया था। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल विकास सिंह पटेल और होमगार्ड चालक श्याम बहादुर तिवारी बढ़ौली चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार भी मौके पर मौजूद थे। वाहन की रफ्तार बढ़ा दी तभी उरमौरा की ओर से एक बिना नंबर प्लेट की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि चालक के बगल में बैठे युवक ने "दबा दो" कहते हुए गाड़ी तेज करने के लिए उकसाया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते खुद को बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और दलित बस्ती पूरब मोहाल के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। इस दौरान अनमोल शुक्ला मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी अमन पांडेय को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी अनमोल शुक्ला की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में प्रेम-प्रसंग विवाद में युवक की मौत का मामला:पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, घटना में उपयोग हथियार बरामद
    Next Article
    फर्रुखाबाद में आंधी से गिरे बिजली के पोल:काली मंदिर के पास बड़ा हादसा टला, कई मोहल्लों की बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment