Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी बल्ला छोड़ हाथ में कैमरा लिए दिखे:हेलमेट उतारकर कहा-हीरो को देख लो, थोड़ी देर शूटिंग कर बोले-मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है

    6 hours ago

    2

    0

    28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। इसमें बिहार के कई खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी भी मैदान में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इन दिनों वह हाथ में बल्ला छोड़कर कैमरा लिए हुए दिख रहे हैं, जिसका वीडियो खुद उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वैभव किसी से कहते हुए दिख रहे हैं कि, कुछ तो काम कर लूं, टाइम पास करने से अच्छा है। फिर वह हाथ में कैमरा और गिंबल ले लेते हैं। उनसे हैंडल नहीं होता है तो फिर वह कहते हैं कि इसे लॉक कर दो, बहुत मुश्किल है ये। फिर वे अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं। इस बीच वह अपना हेलमेट उतार देते हैं और कहते हैं कि ‘हेलमेट निकाल लेता हूं तभी तो देखोगे हीरो को।’ इसके बाद फिर वह कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। अंत में वे कहते हैं कि, ‘मेरे से ये सब नहीं होगा। मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है।’ पहले की शूटिंग, फिर बोले- मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है, देखिए तस्वीर… कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं- वैभव अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि, ‘यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा।’ वैभव ने इस सीजन 2-3 हज़ार रन बनाने का रखा लक्ष्य बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, "ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।" वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। उन्होंने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।” IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव वैभव पिछले साल ही राजस्थान टीम के साथ जुड़े थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वे पिछले सीजन में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके साथ ही वे सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने अंचल और कीर्ति का अन्नप्राशन कराया:नवनिर्माण के 9 वर्ष' बुकलेट वितरित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
    Next Article
    PSL में दर्शकों की नो एंट्री, बिना फैंस के खाली स्टेडियम में होंगे मुकाबले, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment